Gold Silver Rate Today: सोने के भाव आज 660 रुपए नीचे तो चांदी 400 रुपए चढ़ा, निवेश के लिए यही है बेहतर समय

देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 18 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत से नीचे जाता दिखाई दिया।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-18 02:35 GMT

gold silver rate today 

Gold-Silver Price 18 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 18 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत से नीचे जाता दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमत (Chandi Ka Dam) स्थिर है। चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जाता रहा है, लेकिन आज ये बढ़ोतरी के साथ ऊपर जाता दिखाई दे रहा है। आइये जानते हैं शुक्रवार, 18 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 18 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 49,970 रुपए है। यह अपने पिछले दिनों के भाव से 660 रुपए नीचे चला गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 45,800 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 400 रुपए नीचे गया है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज इजाफा देखा गया है।

शादियों का सीजन शुरू, बढ़ने लगी मांग

आज शुक्रवार को सोने की 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड कीमत में गिरावट है। वहीं, आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले, सोमवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। वहीं, देश में अब शादी-ब्याह सहित शुभ लग्नों की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए बाजार को सकारात्मक असर की उम्मीद है। बाजार को आने वाले दिनों में धातुओं की खरीद में वृद्धि की भी उम्मीद है। हालांकि, धीरे-धीरे ही सही लेकिन बाजार में सोने-चांदी की मांग अब बढ़ने लगी है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 18 फरवरी 2022 को बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज, शुक्रवार को सफेद धातु की कीमत 63,400 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह अपने कल के भाव से 400 रुपए ऊपर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमतों में 800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई थी। इस हफ्ते अब तक चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढाव देखने को मिले हैं।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,574 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,592 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,740 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,57,400 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4993 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,944 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,930 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,99,300 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 51,380 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 49,970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है

-केरल में 49,970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49720 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45720 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 49900 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45760 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates) इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News