Gold Silver Rate Today: आज भी सोना है सस्ता, चांदी की कीमत गिरी, ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे तो यहां देखें भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 04 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमतों से ऊपर चढ़ा है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-04 02:47 GMT

सोना-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price 04 February 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 04 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमतों से ऊपर चढ़ा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आइये जानते हैं शुक्रवार, 04 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 04 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 49,050 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 70 रुपए ऊपर गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 45,100 रुपए है। यह भी अपने कल के भाव से 200 बढ़त पर कारोबार करता नजर आया। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

आज सोने की कीमतों में जहां बढ़त है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, ये हफ्ता अब तक काफी मिलाजुला रहा। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, देश में अब लग्नों की शुरुआत हो चुकी है तो बाजार सकारात्मक असर की उम्मीद लगाए है। वहीं, देश के शेयर बाजार में बिकवाली के भारी दबाव में हाल के हफ्ते में बड़ी हलचल दिखाई दी। इन उतार-चढाव की वजह से कई निवेशक अब निवेश के नए विकल्प के तौर पर सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो धातुओं में निवेश के लिए यह बेहतर समय है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 04 फरवरी 2022 को एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। आज, शुक्रवार को सफेद धातु की कीमत 61,400 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह अपने कल के भाव से 100 रुपए कम है। आज सफेद धातु की कीमत में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,561 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,488 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,610 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,56,100 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,852 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,816 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,520 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,85,200 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,490 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,360 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,500 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 49,050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 49,050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News