Aaj Ka Sone Ka Bhav: महंगा हुआ सोना-चांदी, नया रेट जारी, जानें क्या है आज का भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने-चांदी का भाव फिर से बढ़ने लगा है। क्या आपको पता है कि की आज सोने का भाव कितना है? तो चलिए जानते है कि आज सोने-चांदी की कीमत क्या है...

Written By :  Chitra Singh
Update: 2021-09-06 09:48 GMT

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

Aaj Ka Sone Ka Bhav: देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोने-चांदी का भाव (Sone-Chandi ka Bhav) भी तेजी से बढ़ रहा है। क्या आपको पता है कि की आज सोने का भाव कितना है (Aaj Sone Ka Bhav Kitna hai)? तो चलिए जानते है कि आज सोने-चांदी की कीमत क्या है (Sone Chandi Ki kya kimat hai)...

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज फिर से सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार, आज सोने के दाम (Gold Ka Dam Today) 10 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, वहीं चांदी की कीमत (Silver rate) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) 100 रुपये तक बढ़ गया है, जिसके बाद चांदी का दाम 65,300 रुपये प्रति किलो हो गया है।

आज सोने का भाव क्या है (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)?

शहर

22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

46,670 रुपये

50,920 रुपये

मुंबई

46,420 रुपये

47,420 रुपये

कोलकाता

47,020 रुपये

49,720 रुपये

चेन्नई

44,790 रुपये

48,860 रुपये

लखनऊ

46,670 रुपये

50,920 रुपये

आज चांदी का भाव क्या है (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)?

शहर

आज चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

दिल्ली

65,300 रुपये

मुंबई

65,300 रुपये

कोलकाता

65,300 रुपये

चेन्नई

69,600 रुपये

लखनऊ

65,300 रुपये

कैरेट क्या होता है?

कैरेट सोने की शुद्धता की गणना के लिए यूज किया जाता है। सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। यह शुद्ध सोने की मात्रा होती है, जो कि आपके आभूषणों के एक समूह में है। सोने की कीमत गोल्ड की शुद्धता पर ही निर्भर करती है। जैसे कि 24 कैरट सोना 100 फीसदी शुद्ध होता है, जो बहुत नरम और नाजुक होता है। इसमें किसी तरह की कोई धातु नहीं मिलाई जाती है। यही वजह है कि आभूषण को आमतौर पर 18k और 22k में बनाया जाता है, क्योंकि आभूषण नाजुक नहीं हो सकता है।

सोने की शुद्धता मापने का तरीका

इसके लिए पहले कैरेट को फीसदी में बदलते हैं और ऐसा करने के लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, फिर समाधान को 24 से विभाजित करते हैं। जैसे कि आप 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात का पता लगाना चाहते हैं तो 22 को 24 से पहले भाग दें, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, तो नतीजा 91.66 प्रतिशत है, जो कि सोने के सिक्के में कितना शुद्ध सोने का प्रतिशत है।

Tags:    

Similar News