Gold Silver Rate Today: बहुत तेजी से भाग रहा है सोना-चांदी का भाव, जानें आज कहां पहुच गया रेट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के ठीक बाद सोना-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-25 02:32 GMT

gold silver rate today 

Gold-Silver Price 25 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 25 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की तुलना में अप्रत्याशित तौर पर ऊपर गया है। वहीं दूसरी तरफ, आज चांदी की कीमतों में (Chandi Ka Dam) भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं शुक्रवार, 25 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के ठीक बाद सोना-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई। ऐसे में हमारी सलाह होगी कि इस दौरान अगर आप जेवरात खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले आप इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लें। एक तरफ जहां सोने के दाम में जबरदस्त उछाल आया है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिल रही है।

सोने की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 25 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 51,550 रुपए है। यह अपने पिछले दिन के भाव से आज 1,370 रुपए ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,250 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 990 रुपए ऊपर जाता दिख रहा है। दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) का असर चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। आज 25 फरवरी 2022 को सफेद धातु की कीमत में जोरदार वृद्धि देखने को मिल रहा है। आज सफेद धातु की कीमत 66,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। कल के भाव से अब तक चांदी की कीमतों में 1700 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,732 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,856 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 47,320 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,73,200 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,165 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,320 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,650 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,16,500 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 54,010 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 49,510 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 51,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 51,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 51,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 51,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 51,500 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,200 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 51,600 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News