Gold Silver Rate Today: सोना में 110 रुपए की गिरावट तो चांदी 200 रुपए फिसला, जानें आपके शहर में क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 25 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में गिरावट दर्ज की गई। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से नीचे गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-25 02:40 GMT

gold-silver price

Gold-Silver Price 25 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 25 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में गिरावट दर्ज की गई। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से नीचे गया है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतें (Chandi Ka Dam) भी अपने एक दिन पहले के भाव से नीचे दिखाई दे रही हैं। तो,आइये जानते हैं, मंगलवार, 25 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 25 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 52,980 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 110 रुपए नीचे चला गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,650 रुपए है। यह भी अपनी एक दिन पहले की कीमत से 140 रुपए नीचे कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज गिरावट का दौर देखने को मिला।

कई कारक प्रभावित करते हैं धातुओं की कीमत को

हफ्ते के दूसरे दिन आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। हालांकि, बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली थी। दूसरी तरफ, अब शुभ कार्यों की शुरुआत के साथ बाजार को उम्मीद है, कि इसका अच्छा और सकारात्मक असर सोना-चांदी के कारोबार पर भी देखने को मिलेगा। वहीं, कोरोना और बिकवाली के भारी दबाव में शेयर बाजार में बीच-बीच में तेज हलचल दिखाई देती है। इस वजह से भी कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों की राय है, कि निवेशक छोटे हों या बड़े, वर्तमान समय में इन धातुओं में निवेश के लिए बेहतर है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 25 जनवरी 2022 को गिरावट देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को सफेद धातु की कीमत गिरकर 64,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस प्रकार देखें तो हफ्ते के पहले दिन चांदी की कीमतों में स्थिरता थी तो आज गिरावट देखी जा रही है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,650 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,200 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,65,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,950 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,600 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,95,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 50,000 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,830 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,980 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,500 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,630 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,490 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,630 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,490 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,630 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,490 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,810 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,980 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 49,320 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,780 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News