Ashneer Grover New Startup: अशनीर ग्रोवर के स्टार्टअप की हायरिंग शुरू, अपने कर्मियों को देंगे मर्सिडीज

Ashneer Grover New Startup: उन्होंने कहा कि नए थर्ड यूनिकॉर्न में किसी बड़े कारोबारी की पूंजी का निवेश नहीं किया जाएगा। हम खुद से अर्जित पैसे से इस कंपनी को खड़ा करना चाहते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-11 08:11 GMT

Ashneer Grover New Startup: (सोशल  मीडिया) 

Ashneer Grover New Startup: भारत पे पूर्व संस्थापक और उद्यमी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन वन (Shark Tank India Season 1) में जज की भूमिका निभाने वाली अशनीर ग्रोवर ने नए साल में अपने नए स्टार्टअप कंपनी के लिए भर्तियां खोल दी है। लोगों की नए स्टार्टअप में भर्ती के साथ अशनीर ग्रोवर ने कर्मियों के लिए शानदार ऑफर भी पेश किया है। उनका कहना है कि जो भी कर्मचारी हमारे साथ लागातार 5 सालों तक काम करता रहेगा, उसे मर्सिडीज कार दी जाएगी। इसके साथ ही, ग्रोवर ने अपने नए स्टार्टअप पर निवेशकों के निवेश करने की भी अपील की है।

लिंक्डइन पर साझा किया पोस्ट

अश्नीर गोवर के नए स्टार्टअप का नाम 'थर्ड यूनिकॉर्न' (Third Unicorn) है। गोवर ने 10 जनवरी, 2023 को 'थर्ड यूनिकॉर्न' में लोगों की भर्ती को लेकर अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में घोषणा की थी। उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 2023 में कुछ काम करते हैं। बिना किसी लाइमलाइट के थर्ड यूनिकॉर्न के जरिए हम चुपचाप और शांतिपूर्वक तरीके से बाजार को हिला देने वाले व्यवसाय का निर्माण कर रहे हैं। हम चीजों को अलग तरह से कर रहे हैं।

नहीं लेगी किसी बड़े उद्यमियों की पूंजी

उन्होंने बताया कि नए थर्ड यूनिकॉर्न में किसी बड़े कारोबारी की पूंजी का निवेश नहीं किया जाएगा। हम खुद से अर्जित पैसे से इस कंपनी को खड़ा करना चाहते हैं। अभी टीम 50 सदस्यों की है। आगे जो लोग इस टीम से जुड़ेंगे और अगले पांच साल तक काम करते रहेंगे तो उन्हें मर्सिडीज कार गिफ्ट किया जाएगा।

2022 में की नए स्टार्टअप की घोषणा

अश्नीर ग्रोवर ने पिछले साल अपने नए स्टार्टअप की घोषणा की थी। तब बाजार में इस कंपनी के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी। ग्रोवर ने साल 2022 जून में अपने 40वें जन्मदिन पर नए वेंचर 'थर्ड यूनिकॉर्न' की घोषणा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "आज मैं 40 साल का हो गया हूं। कुछ लोग कहेंगे कि मैंने पूरी जिंदगी जी ली है और सबसे ज्यादा चीजों का अनुभव किया है। पीढ़ियों के लिए मूल्य बनाया है। मेरे लिए यह अभी भी अधूरा व्यवसाय है। यह तीसरे यूनिकॉर्न का समय है।Ashneer Grover,Ashneer Grover News,Mercedes,Startup, Third Unicorn, Shark Tank India, Shark Tank India News,

Similar News