मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।

Update:2020-02-18 14:47 IST

दिल्ली : एक लंबे अर्से के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी ख़बर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।

ये कहा गया रिपोर्ट में....

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.83 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था 2.7 ट्रिलियन डॉलर है। क्रय शक्ति समानता के आधार पर भारत का जीडीपी 10.51 ट्रिलियन डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। हालांकि, भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी महज 2170 डॉलर है।

ये भी पढ़ें-UP Budget 2020 Live: योगी सरकार ने दी प्रदेश को लाखों-करोड़ों की सौगातें

अमेरिका में प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 5 फीसदी के आसपास रह सकती है।

कांग्रेस के समय की सराहना....

रिपोर्ट में कांग्रेस के दौर में शुरू किए गए उदारीकरण की तारीफ करते हुए कहा गया कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर नियंत्रण कम किया। साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया। इन उपायों से भारत को आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिली है। ये रिपोर्ट अमेरिका के वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू के एक स्वतंत्र संगठन के द्वारा ज़ारी की गई है।

जीडीपी ग्रोथ नहीं है बेहतर....

अर्थव्यवस्था

गौरतलब है कि जीडीपी ग्रोथ के मामले में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थ‍िति अच्छी नहीं है। हाल में कई रेटिंग एजेसियों ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2020 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। मूडीज ने यह अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है।

मूडीज ने कोरोना वायरस को बाताया कारण....

मूडीज ने माना कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती आई है। जिसकी वजह से भारत के जीडीपी ग्रोथ में तेजी की रफ्तार कम हो सकती है। उसने कहा कि भारत में अब किसी भी तरह के सुधार को उम्मीद से कम ही माना जाना चाहिए।

वर्ल्ड बैंक ने भी घटाया अनुमान....

ये भी पढ़ें- विश्व की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा कोरोना वायरस, निर्मला ने बुलाई आपात बैठक

भारत सरकार के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) और वर्ल्ड बैंक ने तो वित्त वर्ष 2019-20 में सिर्फ 5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रखने का अनुमान जाहिर किया है। वहीं सरकार के आर्थ‍िक सर्वे में वित्त वर्ष 2020-21 में GDP ग्रोथ रेट 6-6.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

Tags:    

Similar News