Lakhpati Didi Yojana: जानिए क्या है लखपति दीदी योजना, बजट में क्या हुआ इसके लिए तय

Lakhpati Didi Yojana : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया है जिसमे उन्होंने महिलाओं पर फोकस रखा और अपने भाषण में लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी भी दी।

Update: 2024-02-02 06:22 GMT

Lakhpati Didi Yojana (Image Credit-Social Media)

Lakhpati Didi Yojana: सदन में अंतरिम बजट पेश किया गया इस दौरान भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत अबतक लगभग 1 करोड़ महिलाओं का जीवन बदल गया है साथ ही इससे वो आत्मनिर्भर भी बनीं हैं।

लखपति दीदी योजना

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहाँ एक ओर देश का अंतरिम बजट (Union Budget 2024) पेश किया वहीँ उन्होंने अपने भाषण के दौरान महिलाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बातें भी बताईं। बजट में महिलाओं पर फोकस भी रखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तरफ से देश की आधी आबादी को मज़बूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना के बारे में कहा कि उनकी सरकार इस योजना को काफी बढ़ावा दे रही है। जिसके तहत अब तक 1 करोड़ों महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा था। वहीँ अब इसमें इज़ाफ़ा किया जायेगा जिसके बाद ये संख्या 3 करोड़ कर दी जाएगी। आइये जानते हैं इस योजना के बारे में और इसका फायदा किसे और कैसे मिल सकता है इसकी भी जानकारी आपको दे दें।

दरअसल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक मज़बूती देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आगे लाना है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं साथ ही ऐसे परिवार से आतीं हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है साथ ही वो आत्मनिर्भर भी बनीं हैं। आइये जानते हैं इस योजना के क्या क्या लाभ हैं।

1. महिलाओं की फाइनेंशियल नॉलेज को मजबूत बनाने के लिए कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स चलाए जा रहे हैं। जिसमे उन्हें बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट जैसी चीजों की जानकारी दी जाती हैं।

2. लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और जिसके लिए उन्हें इंसेटिव्स भी मिलता है।

3. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं भी दी जाती है, जिससे उन्हें स्मॉल लोन आसानी से मिल जाते हैं। इससे वो अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं।

4. इस स्कीम में महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही महिलाओं को बिजनेस स्टार्ट करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

5. इस योजना के तहत महिलाओं को फाइनेंशियल सुरक्षा दी जाती है। जिसमे उन्हें क़िफायती बिमा कवरेज प्रदान किया जाता है साथ ही साथ पूरे परिवार की सुरक्षा भी इससे बढ़ती है।

फिलहाल इस बजट में मोदी सरकार द्वारा युवाओं, करदाताओं और गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही साथ इस बजट की सबसे ख़ास बात ये है कि सरकार पर राजस्व का भार नहीं बढ़ेगा और हम 2070 के अपने नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। इतना ही नहीं मध्यवर्गीय और नौकरी पेशा एक करोड़ करदाताओं को बरसों से चली आ रही टैक्स डिमांड से राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News