Madhavi Puri SEBI News: माधवी पुरी बुच पर FIR का आदेश, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, SEBI लेगी लीगल एक्शन
Madhavi Puri SEBI News: कांग्रेस ने एक्स पर पोसट करके आरोप लगाया है कि इससे साफ है कि SEBI प्रमुख रहते हुए माधबी पुरी बुच ने जमकर भ्रष्टाचार किया और इसमें मोदी सरकार भी शामिल है।;
Madhavi Puri News (Image From Social Media)
Madhavi Puri SEBI News: मुंबई की विशेष कोर्ट ने ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) को पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माधबी पुरी बुच के साथ SEBI के कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी FIR के निर्देश दिए हैं। उधर सेबी ने अपनी अधिकारी का बचाव करते हुए कहा है कि अदालत ने बिना हमारा पक्ष जाने फैसला दिया है। हम इसके खिलाफ बड़ी अदालत में जाएंगे। क्योंकि जिस समय का मामला बताया जा रहा है उस समय सेबी के अधिकारी इन पदों पर नहीं थे।
सेबी ने बयान में कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी। SEBI इस आदेश को चुनौती देने के लिए उचित कदम उठाते हुए अपील करेगी। सेबी का तर्क है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वे घटना के समय इन पदों पर नहीं थे, फिर भी कोर्ट ने शिकायत पर बिना कोई नोटिस जारी किए या सेबी को अपना पक्ष रखने का मौका दिए बगैर एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दे दी है।
उधर अदालत के इस फैसले को उद्धृत करते हुए कांग्रेस ने एक्स पर पोसट करके आरोप लगाया है कि इससे साफ है कि SEBI प्रमुख रहते हुए माधबी पुरी बुच ने जमकर भ्रष्टाचार किया और इसमें मोदी सरकार भी शामिल है। इसीलिए, हमारी मांग है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और जो भी दोषी हों, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विशेष कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि “शेयर बाजार में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के मामले में गंभीर सबूत मौजूद हैं।” आरोप हैं कि SEBI ने एक ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की इजाजत दी, जो मानकों को पूरा करने में नाकाम रही थी।
कोर्ट ने कहा SEBI के इस फैसले से बाजार में हेरफेर हुआ और निवेशकों को नुकसान हुआ। आरोप यह भी है कि SEBI और कई कॉर्पोरेट संस्थाओं के बीच मिलीभगत थी, जिसके कारण Insider trading हुई और पैसे का गबन किया गया।
इससे पहले भी माधबी पुरी बुच पर आरोप लगे थे कि –
• माधबी और उनके पति धवल बुच अडानी ग्रुप से जुड़े ऑफशोर फंड में इन्वेस्टर थे
• बुच दंपत्ति के पास बरमूडा और मॉरीशस के उन ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी, जो अडानी के भाई विनोद अडानी से जुड़े थे
• SEBI में रहने के दौरान माधबी बुच की कंस्टल्टिंग फर्म 'Agora Partners' में हिस्सेदारी थी, लेकिन उन्होंने अपने इन निवेशों के बारे में खुलासा नहीं किया था।
कांग्रेस ने एक्स पर पोसट करके आरोप लगाया है कि इससे साफ है कि SEBI प्रमुख रहते हुए माधबी पुरी बुच ने जमकर भ्रष्टाचार किया और इसमें मोदी सरकार भी शामिल है। इसीलिए, हमारी मांग है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और जो भी दोषी हों, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद हमें उम्मीद है कि इस भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों का चेहरा और सच्चाई पूरे देश के सामने आएगी।