Petrol-Diesel Aaj ka Rate : सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की आज की दरें, देखें आपके शहर में क्या है भाव

देश की तेल कंपनियों ने नए साल (New Year 2022) के दूसरे दिन यानी रविवार 02 जनवरी 2022 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-02 01:42 GMT

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 02 january 2022 : देश की तेल कंपनियों ने नए साल (New Year 2022) के दूसरे दिन यानी रविवार 02 जनवरी 2022 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की है। रविवार को देश में ईंधन की कीमतें एक बार फिर पहले की ही तरह स्थिरता के साथ बनी हुई हैं। बताया जा रहा है, कि पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार एक नई योजना पर काम कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बैठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार (oil reserves) से तेल की निकासी की योजना पर विचार कर रहा है।

बता दें, कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आखिरी और बड़ी कटौती पिछले साल के नवंबर महीने में हुई थी। तब, केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों में कमी की घोषणा कर नियंत्रण पाया था। उस समय देश में पेट्रोलियम पदार्थों (Petrol-Diesel) की कीमतें लगातार ऊपर जा रही थी। मगर, पहले केंद्र और फिर राज्य सरकारों द्वारा बढ़ी दरों में कमी कर उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था। जिससे आम आदमी को राहत मिली थी। 

तेल की कीमतों में इस कमी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) जो 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर थे, घटकर 95.41 रुपए हो गए। इसी तरह देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए की दर से बिक रही है। यह अब भी इसी दर पर बरकरार है। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार 02 जनवरी 2022 को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की दरों (Petrol-Diesel Price Today) में किसी प्रकार की कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं की है। आज रविवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने अपनी प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। नई दरें कुछ इस प्रकार हैं।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 91.52 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 99.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपए और डीजल 87.14 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.14 रुपए और डीजल 91.46 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 83.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 96.61 रुपए और डीजल 80.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.55 रुपए और डीजल 87.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.10 रुपए और डीजल 91.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.58 और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.26 रुपए और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 93.73 रुपए और डीजल 87.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News