Diwali Bonus 2024: सारे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, देखें कितना मिलेगा दिवाली बोनस

Central Government Diwali Bonus 2024: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बोनस का ऐलान कर दिया है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-14 11:00 IST

Diwali Bonus (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Diwali Bonus 2024 For Central Employees: दिवाली बोनस (Diwali Bonus) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस देने का ऐलान कर दिया है। वो भी पूरे 30 दिनों का। यानी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिनों का नॉन-प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा। नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को एड-हॉक बोनस (Ad-hoc bonus) के नाम से भी जानते हैं। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं केंद्र कर्मचारियों को कितना मिलेगा दिवाली बोनस।

कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस (Diwali Bonus For Central Employees)

दिवाली खुशियों का त्योहार होता है और इसी खुशी में चार चांद लगाने के लिए सरकार की ओर से कर्मचारियों को बिग बोनस देने की बात कही गई है। मंत्रालय ने जारी आर्डर में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पात्र कर्मचारियों के सैलरी के बराबर 30 दिनों का बोनस दिया जाएगा। बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक सैलरी 7,000 रुपये तय की गई है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आदेश में कहा गया है कि पात्र कर्मचारियों में ग्रुप C और B के नॉन-गेजेटेड कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, जो किसी भी प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस स्कीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा यह बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मियों और केंद्र सरकार के वेतन ढांचे का पालन कर रहे केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

ये कर्मचारी होंगे बोनस का हकदार

दिवाली बोनस पाने के लिए वो केंद्रीय कर्मचारी हकदार होंगे, जो 31 मार्च, 2024 तक सेवा में थे और जिन्होंने साल के दौरान कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा दी है। वहीं, ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने एक साल से कम समय तक काम किया है, उन्हें काम किए गए महीनों की संख्या के आधार पर बोनस दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News