Farming Business Ideas: जापानी रेड डायमंड अमरूद बदला रहा किसान की किस्मत, कमाई होगी शानदार

Japanese Red Diamond Guava: बाजार में जापानी रेड डायमंड का अमरूद काफी महंगा बिकता है। बाजार में इसका भाव 100 से 150 रुपये किलो होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-09-27 13:18 GMT

Japanese Red Diamond Guava (सोशल मीडिया) 

Japanese Red Diamond Guava: भारत का किसान अब अपनी आय में वृद्धि करने के लिए परंपरागत खेती की जगह, उन फसलों की खेती करना शुरू कर दिया है, जिसकी बाजार में मांग अधिक हो, ताकि उसकी फसल का अधिक से अधिक भाव मिले। अमरूद हर किसी को पंसद है, सीजन के दौरान बाजार में इसकी मांग भी ज्यादा रहती है। इस वजह से देश के सभी राज्यों में अमरूद की खेती की जाती है। यह भारत में उगाई जाने वाली आम, केला और नीबू के बाद चौथे नम्बर की व्यावसायिक फसल है। बाजार में अमरूद का करीब करीब 40 से 60 रुपये किलो रहता है, लेकिन अमरूद में एक ऐसी किस्म है, जिसका भाव आम अमरूद की तुलना में कई गुना महंगा होता है। इसकी खासियत इसका स्वाद और मिठास होती है। यह अमरुद की किस्म है जापानी रेड डायमंड की।

बाजार में 100 से 150 रुपये किलो बिकता यह अमरूद

बाजार में जापानी रेड डायमंड का अमरूद काफी महंगा बिकता है। बाजार में इसका भाव 100 से 150 रुपये किलो होता है। यह देखने में नासपाती जैसा मीठा और तरबूज जैसा सुर्ख लाल होता है। इसमें बीजों की संख्या कम होती है। जापान से आयात होता कर देश में आने वाला जापानी रेड डायमंड अमरूद की खेती अब भारत में भी होने लगी है। एमपी के खाचरोद और धार में किसान अधिक से अधिक मात्रा में जापानी रेड डायमंड अमरूद की खेती कर रह हैं और सालाना लाखों रुपये कमाई कर रहे हैं। एमपी के अलावा कई राज्यों में भी अमरुद के इस किस्म की खेती होने लगी है। ऐसे में अगर आप किसान है तो आपके पास भी जापानी रेड डायमंड अमरूद की खेती कर अधिक कमाई का साधन तैयार कर सकते हैं।

कैसे करें जापानी रेड डायमंड अमरूद की खेती?

जापानी जापानी रेड डायमंड अमरूद की फसल के लिए 10 से 42 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा मना गया है। खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 7 से 8 के बीच रहना चाहिए। इसके लिए मिट्टी काली और बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी गई है। इन मिट्टियों में फसल को बोने से अधिक पैदावार मिलती है। किसान भाई इसकी खेती के लिए जगह का काफी ध्यान दें। बुवाई करते समय कतार से कतार के बीच की दूरी 8 फीट और पौधों से पौधों से बीच की दूरी 6 फीट होनी चाहिए,ताकि पौधों की ग्रोथ अच्छी हो सके। इसके पौधे की हर दो साल में छंटाई करना चाहिए।

इस विधि से करें सिंचाई और कमाए एक बीधे में इतने रुपये

जापानी रेड डायमंड अमरूद के खेती में भी किसान ऊर्वरक के रूप में गोबर और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। इससे खेती की उर्वरक शक्ति में वृद्धि होती है। इसकी फसल की सिंचाई के ड्रिप तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि फसल की ठीक से सिंचाई हो सके और पानी की बर्बादी न हो। किसान भाई वैसे आराम से अमरूद की खेती की से 1 लाख रुपये की बचत एक सीजन में कर सकता है। हालांकि जापानी रेड डायमंड अमरूद की खेती किसान का सालाना 3 लाख रुपये कमाई करवाती है। देश कई किसान इसकी खेती से तो सालाना 20-20 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।

MP का किसान कमा रहा सालाना 20 लाख रुपये

एमपी के धार जिले के चालनी गांव किसान इसकी खेती से वार्षिक 20 लाख रुपये की कमाई कर रहा है। उसने कहा कि 20 बीघा जमीन में वह जापानी रेड डायमंड अमरूद के पौधे लगाए हैं। इससे उसकी अब तक 20 लाख रुपये आमदनी हो चुकी है।

Tags:    

Similar News