World's Most Expensive Tea: ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय, कीमत इतनी कि दिमाग भन्ना जाए, भारत की भी एक चाय शामिल

World's Most Expensive Tea: दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय की बात करें तो इसमें दो चाय चीन में पैदा होती है,जोकि दुनिया पहली व दूसरी सबसे महंगी चाय है। चौथ नवंबर भारत की चाय आती है,जबकि पांचवां जापान का आया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-08 08:10 GMT

Most Expensive Tea (सोशल मीडिया) 

World's Most Expensive Tea: देश दुनिया में चाय पीने वाले दीवानों की संख्या भरमार है। इसमें सबसे अधिक भारत में चाय पीने वालों की संख्या है। देश में अधिकांश लोगों की सुबह के शुरुआत चाय पीने पीये बना हो ही नहीं सकती है और यह सिलसिला शाम तक चलता रहता है। सुबह के समय चाय स्टॉल पर लोग भारी तादाद में देखने को मिलेगी। इससे इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि देश में कितने बड़े चाय के दीवाने हैं। चाय केवल पेय साधन ही नहीं बल्कि दो दिलों के जोड़ने का भी काम करता है। देश में कई प्रकार की चायों सेवन किया जाता है और देश में चाय के कई ब्रांड मिलते हैं।

इन अधिकांश चाय ब्राडों की कीमत प्रति किलो 200 से लेकर 500 रुपये के बीच की होती है। वहीं, आपको शहरों पर लगे टी स्टॉल पर एक कप चाय की कीमत 5 रुपये से लेकर 15 रुपये की मिल जाएगी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि दुनिया में कुछ ऐसी चाय हैं, जो सबसे महंगी हैं। इतना नहीं इन महंगी चाय पीने वालों की संख्या भी अच्छी है। अगर दुनिया की टॉप 5 महंगी चायों की बात करें तो इसमें एक चाय भारत की भी शामिल है। तो आईये इस लेख के माध्मय से आपको बताते हैं कि दुनिया टॉप 5 महंगी चाय कौन सी हैं।

पहले नंबर पर दा-होंग पाओ चाय (Da-Hong Pao Tea)

दा-होंग पाओ चाय को दुनिया की सबसे बड़ी चाय का दर्जा मिला हुआ है और यह हर जगह मिलती नहीं। दा-होंग पाओ चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में पैदा होती है। इसकी कीमत की बात करें तो यह प्रतिकिलो 9 करोड़ रुपये से अधिक है।

दूसरे नबंर पर पांडा-डंग चाय (Panda-Dung Tea)

 दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी चाय भी चीन में मिली है, जिसका नाम पांडा-डंग है। इस चाय की खास बात यह है कि इसकी पैदावारी के लिए पांडा भालू के गोबर का उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत करीब 70,000 डॉलर या 57 लाख रुपये प्रति किलो है।

तीसरे नंबर पर येलो गोल्ड बड्स (Yellow gold buds)

येलो गोल्ड बड्स दुनिया की तीसरी सबसे महंगी चाय है। यह केवल सिंगापुर में होती है। इसकी पत्ती की साल में एक ही बार कटिंग की जाती है और कटाई काफी विशेष तरीके की जाती है। येलो गोल्ड बड्स की पत्तियों की कटाई के लिए सोने की कैंची का उपयोग होता है और इसकी पत्तियों पर 24 कैरेट वाले सोने की फ्लेक्स का छिड़कवा किया जाता है, इसके लिए इसको येलो गोल्ड बड्स कहा जाता है। इस चाय की कीमत प्रति किलो 7,800 डॉलर या 6 लाख रुपये से अधिक है।

चौथे नवंबर पर सिल्वर टिप्स इम्पीरियल (Silver Tips Imperial) 

सिल्वर टिप्स इम्पीरियल चाय दुनिया चौथी सबसे महंगी चाय है। इस चाय की पैदावार भारत में होती है। इस चाय की कीमत 1,850 डॉलर या 1,50,724 रुपये प्रति किलो है।

पांचवीं नंबर ग्योकुरो (Gyokuro)

दुनिया की TOP-5 चाय में आखिरी स्थान पर ग्योकुरो चाय का आता है। इस चाय की खेती जापान में होती है। यह एक ग्रीन टी कैटेगरी वाली चाय है,जोकि अपर ग्रेड की चाय होती है। इसका दाम 650 डॉलर या 52,960 रुपये प्रति किलो है।

Tags:    

Similar News