Top 10 Billionaires List: धनकुबेरों की सूची में अडानी ने लगाई छलांग, मुकेश अंबानी को छोड़ा काफी पीछे

Top 10 Billionaires List: दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबरों की नई सूची में गौतम अंडानी (gautam andani) पांचवें नंबर पर और मुकेश अंबानी (mukesh ambani) 10वें नंबर काबिज हैं।

Update:2022-07-05 21:41 IST

गौतम अंडानी-मुकेश अंबानी- 10 धनकुबरों की नई सूची: photo - social media

Top 10 Billionaires List: दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबरों की नई सूची आई है। जिसमें दो दिग्गज भारतीय उद्योगपतियों ने भी जगह बनाई है। इस सूची में गौतम अंडानी (gautam andani) पांचवें नंबर पर और मुकेश अंबानी (mukesh ambani) 10वें नंबर काबिज हैं। इस लिस्ट से एकबात स्पष्ट हो गई कि एशिया के सबसे रईस इंसान बन चुके अडानी समुह के प्रमुख गौतम अडानी का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी इस स्थान पर रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी हुआ करते थे। अब दोनों उद्योगपतियों की रैंकिंग के बीच का फासला डबल हो गया है।

अडानी की मजबूत होती स्थित की वजह

जानकारों का कहना है कि गौतम अडानी के नेटवर्थ (net worth gautam adani) में हुई भारी बढ़ोतरी के पीछे उनकी कंपनी के शेयरों में आया उछाल है। दौलत में इस बढ़त के बदौलत अडानी एकबार फिर से 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए हैं। धनकुबेरों पर नजर रखने वाली मशहूर पत्रिका फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स सूची के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ 102.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।

शीर्ष -10 में शामिल अन्य भारतीय उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 89.7 अरब डॉलर है। इस तरह अडानी की संपत्ति अंबानी के मुकाबले 12.5 अरब डॉलर अधिक हो गई है। पिछले माह आए दुनिया के शीर्ष 10 उद्योगपतियों की सूची में गौतम अंडानी नौवें स्थान पर काबिज थे, जबकि मुकेश अंबानी 8 आठवें स्थान पर काबिज थे। अंबानी उस दौरान एशिया के सबसे रईस शख्स भी थे।

लेकिन ताजा रैंकिंग के अनुसार, एशिया के सबसे रईस उद्योगपति का ताज गौतम अडानी ने उनसे छिन लिया। अडानी ने अपनी स्थिति को बेहतर करते हुए नौवें पायदान से 5 वें स्थान पर छलांग लगाई है। वहीं मुकेश अंबानी को दो पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब 8वें पायदान से खिसकर 10 वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

एलन मस्क: photo - social media

दुनिया के अन्य धनकुबेर

Top-10 Billionaires की सूची में शीर्ष पर टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क (Elon Musk) अपनी बादशाहत को बरकरार रखे हुए हैं। मस्क का नेटवर्थ 221.4 अरब डॉलर का है। अमेजन के जेफ बेजोस (Amazon Jeff Bezos) दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट ने उन्हें रिप्लेस किया है। इसके बाद चौथे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंजर बिल गेट्स हैं। वॉरेन एडवर्ड बफेट (Warren Edward Buffett) भी छठे स्थान से खिसकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी जगह छठे स्थान पर 96.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन आ गए हैं। सूची में लैरी पेज को 8वां और सर्गेई ब्रिन को 9वां स्थान मिला है। 

Tags:    

Similar News