Gold Silver Rate Today: शादी की लगनें शुरू, गहने खरीदने से पहले जानें आपके शहर में क्या है भाव

Gold Silver Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में आज 08 अप्रैल 2022 को सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 200 रूपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-08 03:41 GMT

Gold and Silver Price 08 April 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में 200 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022 को चांदी की नई दरें 01 किग्रा में 100 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 08 फ़रवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 52,290 रुपए है। इसके कल के भाव में 230 रूपये की वृद्धि हुई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 48,150 रुपए है। इसके कल के भाव में 200 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज 01 किग्रा में 100 रूपये की वृद्धि देखने को मिल रही है।

आज सोने की कीमत

आज 8 अप्रैल 2022 को पीली धातु की कीमत में ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज पीली धातु की कीमत 22 कैरेट की प्रति 10 ग्राम 48,150 रूपये हैं। आज सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 200 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,950 रूपये थी।

आज का भाव लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का (goodreturns वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,800 रूपये

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,400 रूपये

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,000 रूपये

100 ग्राम सोने की कीमत - 4,80,000 रूपये

आज चांदी की कीमत

आज 8 अप्रैल 2022 को भी सफेद धातु की कीमत में ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज सफेद धातु की कीमत 66,300 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत में एक दिन में 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल चांदी की कीमत 66,200 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

आज का भाव लखनऊ में चांदी का (goodreturns बेवसाइट के अनुसार)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 66.30 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 530.40 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 663 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,630 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 66,300 रूपये।

Tags:    

Similar News