Gold Silver Price Today: यूपी में सोना गिरा तो चांदी हुई महंगी, जानें अब 10 ग्राम सोने के भाव

UP Gold Silver Price Today 14 April 2023: एक ओर यहां लखनऊ में सोना कम हुआ तो वहीं चांदी के भाव बढ़े हैं। जानें लखनऊ में सोना और चांदी के भाव?

Update:2023-04-14 10:53 IST
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 14 April 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 14 अप्रैल, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को जहां सोने के भाव से लोगों को राहत फौरी राहत मिली है तो वहीं चांदी के भाव में तेजी आई है। सोना कम होने के बाद भी 61 हजार पार कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि चांदी 650 रुपए महंगी होने के बाद 78 हजार को टच कर गई है। ऐसे में लोगों के लिए तगड़ा झटका है जो घर में शादियों के लिए कीमती आभूषण की खरीदारी करने का प्लान बना रहा हैं। अगर आज आप सोना चांदी को लेने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना सस्ता (Golda Rate in Lucknow)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दो दिन बाद सोना के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए कम होकर 61,350 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। 22 कैरेट सोना 100 रुपए कम होकर 56,250 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शहर में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 61,350 और 22 कैरेट सोने का भाव 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी महंगी (Silver Rate in Lucknow)

एक ओर यहां लखनऊ में सोना कम हुआ तो वहीं चांदी के भाव बढ़े हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 650 रुपए बढ़े हैं। इसके बाद यह 78 हजार रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को चांदी का भाव 77,350 रुपए प्रतिकिलो पर था।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

आगरा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

नोएडा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

वाराणसी

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

मथुरा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News