Gold Silver Price Today: रविवार को फटाफट खरीद लीजिए सोना-चांदी, आई तगड़ी गिरावट, जानें नए भाव

Gold Silver Price Today: रविवार को सोने के भाव लोगों को राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। जानिए अपने शहर के रेट।

Report :  Viren Singh
Update:2024-06-02 07:10 IST

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी में 02 जून को सोना और चांदी के भाव जारी हो गए हैं। रविवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव में राहत मिली है। आज सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 2000 रुपए टूटी है। इस कमी के बाद चांदी 93 हजार के करीब पहुंच गई है, जो कल तक 95 हजार के पास थी। सूबे में बीते तीन दिनों से चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप आज आगामी शादी के लिए सोना-चांदी लेने का प्लान बना रहे हैं तो दिन बहुत अच्छा है,क्योंकि दोनों बहुमूल्य वस्तुओं में कमी आई है।

सोना 200 रुपये टूटा

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को सोने के भाव लोगों को राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 72,700 रुपये 10 ग्राम है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 200 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 66,650 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शनिवार को सोने के भाव स्थिर था। तब 24 कैरेट सोना 72,910 रुपए व 22 कैरेट 66,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 2000 रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी लगातार गिरावट देखने को मिली है। रविवार को शहर में चांदी 2 हजार रुपये टूटी है। इसके बाद यह 93,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1000 रुपये किलो सस्ती हुई थी और यह 95,500 रुपये पर थी।

जानिए अपने शहर के दाम

कानपुर

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

आगरा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

नोएडा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

वाराणसी

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

मथुरा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News