Gold Silver Price: यूपी में चांदी 600 रुपये टूटी, 24 कैरेट गोल्ड आया इस भाव पर, जानें आज का रेट

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना महंगा हुआ है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-03 01:32 GMT

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश (यूपी) में 03 अगस्त, 2024 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को प्रदेश में कीमती आभूषण के भाव में उथल पुथल दिखाई दिया है। सोना 300 रुपये अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी 600 रुपये टूटी है। चांदी में यह गिरावट लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आई है। ऐसे में अगर आप बाजार कीमती आभूषण को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको आज अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना इतना महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना महंगा हुआ है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा हुआ है। इसके बाद यह 70,840 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 300 रुपए तेज हुआ है और इसके बाद यह 64,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 500 रुपये महंगा हुआ था और यह 70,510 रुपये 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 64,650 रुपये 10 ग्राम पर था। बता दें लखनऊ में बीते तीन दिनों से सोने के भाव में तेजी आई है।

चांदी 500 रुपये टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को चांदी में गिरावट आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 600 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 86,500 रुपये किलो पर आ गई है। चांदी में यह गिरावट तीन दिन बाद आई है। इसके पहले शुक्रवार को यह 600 रुपये किलो उछली थी। इसके बाद यह 87,100 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

आगरा

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

नोएडा

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

वाराणसी

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

मथुरा

64,950 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इस वजह से घटा सोना और चांदी का भाव

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा है।

Tags:    

Similar News