Gold Silver Price: मौका शानदर! आज ही कर लीजिए खरीदारी, सोना-चांदी में आई जोरदार की गिरावट

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना जोरदार सस्ता हुआ है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 870 रुपये टूटा है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-07 01:29 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश (UP) में 07 अगस्त, 2024 को सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। बुधवार को सोने और चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। सूबे में सोना जहां 800 रुपये सत्ता हुआ है तो वहीं चांदी 3000 रुपये किलो सस्ती हुई है। सरकार द्वारा सोना और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती करने के बाद से इसमें गिरावट दौर जारी है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी को खरीदने का प्लान बन रहे हैं तो एक बार अपने शहर के भाव जरूर पता कर लें।

गोल्ड इतना टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना जोरदार सस्ता हुआ है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 870 रुपये टूटा है। इस गिरावट के बाद यह 69,860 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 800 रुपये टूटा है और यह 64,050 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। 24 कैरेट 70,730 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 64,850 10 ग्राम पर था।

चांदी 3200 रुपये टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार चांदी के भाव जोरदार की गिरावट आई है। शहर में चांदी 3200 रुयए टूटी है। इसके बाद यह 85,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 200 रुपये तेज हुई थी। इसके बाद यह 85,700 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

आगरा

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

नोएडा

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

वाराणसी

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

मथुरा

64,050 (22 कैरट)

69,860 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए क्यों सस्ता हुआ सोना और चांदी

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद सोना और चांदी एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा है। हालांकि बीच के दिनों से यह कुछ पैसे उछला भी था, लेकिन फिर गिरावट आई है।

Tags:    

Similar News