Gold Silver Price: यूपी में जारी हुए सोना और चांदी के नए रेट, जानिए आपके शहर में क्या है 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस वजह से शहर में 24 कैरेट सोना 75,040 रुपये 10 ग्राम पर है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-16 06:17 IST

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: यूपी सर्राफा बाजार में 16 सितंबर, 2024 को सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स की कीमतें सामने आई गई हैं। रविवार को आई जोरदार की तेजी के बाद सोमवार को सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से आज सोना बाजार में 75 हजार रुपये के पार तो चांदी 92 हजार के पार कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। इस तेजी के बाद कीमती आभूषण एक बार फिर से बजट जारी होने से पहले वाले दौर में पहुंच गया है। केंद्र सरकार सीमा शुल्क में कटौती के बाद बाजार में सोना और चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से बाजार में एक बार फिर इसमें तेजी आई है, जोकि खरीदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

लखनऊ में सोने का भाव 

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस वजह से शहर में 24 कैरेट सोना 75,040 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,800 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले रविवार को सोने के भाव में वृद्धि हुई थी। 24 कैरेट सोना 440 रुपये उछला था, जिसके बाद यह 75,040 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 400 रुपए उछला था, जिसके बाद यह 68,800 रुपये 10 ग्राम पर था। रविवार को आई तेजी के बाद आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चांदी आज इस रेट पर 

लखनऊ बुलियन मार्केट में सोने की तरह चांदी भी स्थिर है। शहर में चांदी आज 92 हजार रुपए रुपए किलो पर है। इससे पहले शनिवार को इसमें 2500 रुपए किलो की तेजी आई थी। तब यह यह 92 हजार रुपए किलो पर पहुंची गई थी। रविवार को चांदी 3000 रुपये किलो उछली थी और यह 89,500 रुपये किलो पर थी। बीते एक महीने के अंतराल में चांदी में यह सबसे बड़ी तेजी दर्ज हुई है।

जानिए अपने शहर के 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

68,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

आगरा

68,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

नोएडा

68,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

वाराणसी

64,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

मथुरा

68,800 (22 कैरट)

75,040 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News