Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में क्या चल रहा भाव

Gold Silver Price Today 17 October 2022: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,670 रुपये का है। चांदी के प्रति किलो औसत दाम 55,300 रुपये बने हुए हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2022-10-17 09:58 IST

सोने - चांदी के दाम (फोटो: सोशल मीडिया )

Gold Silver Price Today 17 October 2022: सोने - चांदी के दाम में स्थिरता बनी हुई है। दीपावली के इस त्योहारी सीज़न में ग्राहकों के लिए खरीदारी करने का ये बढ़िया मौका है। बुलियन मार्केट में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,450 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,670 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 55,300 रुपये बने हुए हैं।

22 कैरट सोना : 4,645 रुपये प्रति ग्राम और 46,450 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,067 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,670 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,900 रुपये (22 कैरट), 51,160 (24 कैरट)

मुंबई : 46,450 (22 कैरट), 50,670 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,600 (22 कैरट), 50,820 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,450 (22 कैरट), 50,670 (24 कैरट)

जयपुर : 46,600 (22 कैरट), 50,820 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,600 (22 कैरट), 50,820 (24 कैरट)

पटना : 45,480 (22 कैरट), 50,700 (24 कैरट)

सूरत : 46,500 (22 कैरट), 50,720 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम 55,300 रुपये प्रति किलो हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 55,300 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 60,500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News