Gold Silver Price Today: UP में सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर, जानिए आज क्या हैं आपके शहर में इसके भाव

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 72,440 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-18 01:40 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में 18 जून को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। यूपी में मंगलवार को लोगों को सोना के भाव से राहत मिली है। सोना 200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के बाद प्रदेश में फिर सोना 72 हजार के पास आ गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राज्य सोना 71-72 हजार के बीच ट्रेंड कर रहा है। वहीं, चांदी में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सूबे में बीते तीन दिन से चांदी के भाव नहीं बदले हैं और 91 हजार पर कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। अगर आप बाजार से आप सोना लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ पैसे कम खर्च करने पड़ेंगे। यहां पर कीमती आभूषण के नए भाव पता कर सकते हैं।

सोना 200 रुपए से अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 72,440 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम होकर 66,450 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 72,700 रुपए और 22 कैरेट सोना 66,650 रुपये 10 ग्राम पर था।

आज चांदी नहीं बदली

लखनऊ सराफा बाजार में मंगलवार को जहां सोने के भाव से लोगों को राहत मिली है। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह बीते दिन से राज्य में स्थिर है। शहर में चांदी स्थिर होने के बाद 91 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शनिवार को चांदी के भाव में 500 रुपये तेजी आ थी, जिसके बाद यह 91 हजार रुपये पर पहुंच गई थी, तब आज तक चांदी के भाव यही हैं।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

आगरा

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

नोएडा

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

वाराणसी

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

मथुरा

66,450 (22 कैरट)

72,440 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News