Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी में लगी आग, हुआ आम लोगों से दूर, जानें अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-21 01:35 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में 21 जून, 2024 को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में फिर से सोना चांदी के भाव बढ़ गए हैं, जिसके बाद कीमती आभूषण फिर से आम लोगों को दूर चला गया है। राज्य में सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी एकाएक 15000 रुपये उछली है। इस उछला के बाद चांदी 92 हजार रुपये किलो पार चली गई है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना या चांदी में कोई भी चीज लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा।

सोना 200 रुपए उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 72,590 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम होकर 66,550 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 72,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी आज हुई रॉकेट में सवार

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की तुलना में चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। आज चांदी 1500 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 92,500 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 91,000 रुपए किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

आगरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

नोएडा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

वाराणसी

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

मथुरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News