Gold Silver Price Today: चांदी के भाव में आई तेजी, सोना रहा स्थिर, जानिए अपने शहर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने के भाव स्थिर के बीच आज 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4880 रुपए व 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5317 रुपए है। जानिए अन्य शहर में आज के कीमती आभूषण का भाव।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-21 04:24 GMT

 Gold Silver Latest Rate Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today:  बुलियन मार्केट में 21 नवंबर, 2022 को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और कल की तरह स्थि हैं,जबकि चांदी के भाव में चमक आई है। दाम स्थिर के बीच सोना 53 हजार पार कारोबार कर रहा है। वहीं, दाम बढ़ोतरी के बाद चांदी 61 हजार रुपए के पार चली गई है। इस वक्त देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आपके घर में शादी आने वाले या फिर यू हीं सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह दोनों कीमती आभूषण को खरीदने का अच्छा दिन है।

सोना चांदी का औसत भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में कोई इजाफा नहीं हुआ और यह 53170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव 48800 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में आज 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 61000 पर कारोबार करने लगी है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4880 रुपए और प्रति 10 ग्राम 48800 रुपए है। 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5317 रुपए और प्रति दम ग्राम 53170 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 49250 रुपये (22 कैरट) 53730 (24 कैरट)

मुंबई : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

दिल्ली : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)

कोलकाता : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

जयपुर : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)

लखनऊ : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)

पटना : 48360 (22 कैरट), 53100 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 61000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 61000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 67500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

MCX पर सोना चांदी का भाव

वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना में 38 रुपये की मामूली गिरावट आई है और यह 52,508 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 197 रुपये लुढ़कर 60678 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है।

वैश्विक बाजार में गिरा सोना चांदी

वैश्विक बाजार में भी कीमती आभूषण सोना चांदी के भाव टूटे हैं। सोमवार को यहां सोना का हाजिर भाव 0.28 फीसदी गिरकर 1,745.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है,जबकि चांदी का हाजिर भाव 0.73 फीसदी नीचे जाकर 20.77 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News