Gold Silver Price: सोना 500 रुपये उछला, चांदी आज इस भाव, जानें अपने शहर के 24-22 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। सोना 500 रुपये उछला है। 24 कैरेट सोना 550 तेज हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-22 01:33 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: केंद्र सरकार ने बजट पेश के दौरान सोना-चांदी के सीमा शुल्क में कटौती थी, जिसके बाद सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि बीते कुछ दिनों से कीमती आभूषण कुछ तेजी दिखाई आई है। लगातार चार दिनों कभी सोना तो कभी चांदी के दाम तेज हो रहे हैं। इस वृद्धि के बीच यूपी में 22 अगस्त को बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। गुरुवार को जहां सोना महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। हालांकि चांदी तेजी होने के बाद स्थिर हुई है। ऐसे में अगर बाजार आज सोना या फिर चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम देने पड़ेंगे।

लखनऊ में 500 रुपए महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। सोना 500 रुपये उछला है। 24 कैरेट सोना 550 तेज हुआ है। इसके बाद यह 73,350 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 500 रुपये महंगा हुआ है और यह 67,250 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को इसमें गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 72,800 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,750 रु रुपये 10 ग्राम पर था।

नहीं बदले चांदी के दाम

लखनऊ बुलियन मार्केट में लगातार चांदी महंगी होती जा रही है। इस तेजी के बीच चांदी गुरुवार को स्थिर रही है। गुरुवार को चांदी 87 हजार रुपए किलो पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 1000 रुपए किलो महंगी हुई थी, जिसके बाद यह 87 हजार रुपए किलो पर आ गई थी।

आपके शहर के 24 व 22 कैरेट गोल्ड के भाव

कानपुर

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

आगरा

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

नोएडा

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

वाराणसी

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

मथुरा

67,250 (22 कैरट)

73,350 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News