Gold Silver Price Today: यूपी में सोना 800 रुपये उछला, चांदी बनी 94 हजारी, अब जानें अपने शहर के नए भाव

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 810 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज होकर 73,400 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Report :  Viren Singh
Update:2024-06-22 07:06 IST

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आग लगी हुई है। इस वजह से दिन पर दिन सोना-चांदी आम लोगों के दूर होता जा रहा है। बीते एक महीने के अंतराल में अधिकांश दिनों में कीमती आभूषण के भाव में तेजी देखने को मिली है। इस बीच, यूपी सर्राफा बाजार में 22 जून को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। राज्य में शनिवार को सोना जहां 800 रुपए से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 1500 रुपए किलो तेजी हुई है। इस वृद्धि के बाद कीमती आभूषण अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया है।

सोना 800 रुपए से अधिक उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 810 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज होकर 73,400 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है और यह 67,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोने के भाव में गिराटव आई थी। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 72,590 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम होकर 66,550 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी रॉकेट पर सवार

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी तेजी आई है। आज सोना 1500 रुपये किलो उछला है। इसके बाद यह 94 हजार रुपये किलो पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी 1500 रुपये किलो उछली थी और यह 92,500 रुपए किलो पर पहुंच गई थी। गुरुवार को शहर में चांदी का भाव 91,000 रुपए किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

आगरा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

नोएडा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

वाराणसी

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

मथुरा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News