Gold Silver Price: महीने के आखिरी दिन टूट गया सोना-चांदी, 24 कैरेट गोल्ड आया इस भाव पर, जानें नए रेट

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना सस्ता हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये टूटा है। चांदी इस भाव पर पहुंची है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-31 01:41 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: अगर आप आज सोना या फिर चांदी की खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसको फटाफट पूरा कर लीजिए। बीते कई दिनों की तेजी के बाद अगस्त महीने के आखिरी दिन कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आई है। यूपी में 31 अगस्त को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शनिवार को प्रदेश में लोगों को सोना और चांदी के भाव से राहत मिली है। सोना 100 रुपए सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपये किलो टूटी है। तो आइये आपको बताते हैं कि आपके शहर में गिरावट के बाद कीमती आभूषण किस भाव पर मिल रहा है।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना सस्ता हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये टूटा है और यह 73,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 100 रुपए कम हुआ है और यह 67,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोना स्थिर था। तब 24 कैरेट सोना 74,400 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 67,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये लुढ़की

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। शहर में 999 प्योरिटी वाली चांदी 500 रुपये किलो टूटी है और यह 88,000 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 88,500 रुपये किलो पर थी

आपके शहर के 24-22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

आगरा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

नोएडा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

वाराणसी

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

मथुरा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News