UP Gold Silver Price Today: साल के अंत में मिला बड़ा झटका, बढ़ गए सोना-चांदी के दाम

UP Gold Silver Price Today 31 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update:2022-12-31 06:43 IST

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 31 December 2022: भारतीय सहित यूपी सर्राफा बाजार में 31 दिसंबर 2022 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए गए हैं। साल के आखिरी दिन शनिवार को यूपी में सोना चांदी के भाव में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद प्रदेश में 55 हजार के करीब आ गया है,जबकि चांदी 71 हजार के पार चली गई है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहा हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 330 रुपये बढ़कर 55,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 300 रुपये बढ़कर 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी के भाव तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी 1000 रुपये महंगी होकर 71,300 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50500 रुपये (22 कैरट) 55080 (24 कैरट)

• कानपुर : 50500 (22 कैरट), 54,080 (24 कैरट)

• आगरा: 50400(22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

• नोएडा: 50500 (22 कैरट), 54080 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50500 (22 कैरट), 54080 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50400 (22 कैरट), 54080 (24 कैरट)

• मथुरा : 50100 (22 कैरट), 5400 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 70,100 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News