Gold Silver Price Today: UP में सोना 440 रुपये टूटा, चांदी 1200 रुपए हुई सस्ती, फटाफट चेक कर लें अपने जिलों के दाम

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को गोल्ड के रेट से लोगों को राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 440 रुपये टूटा है।

Report :  Viren Singh
Update:2024-05-31 07:20 IST

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: UP सर्राफा बाजार में 31 मार्च, 2024 को कीमती आभूषण के लेटस्ट रेट्स जारी कर दिए गए हैं। राज्य में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है और इसके दाम में गिरावट आई है। सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में सीधे 1200 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के बाद चांदी 96 हजार रुपये किलो पर आ गई है। ऐसे में अगर आप आज कीमती धातु लेने का मन बना रहे हैं तो सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि आज सोना और चांदी के भाव कमी आई है।

सोना 400 रुपये टूटा

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को गोल्ड के रेट से लोगों को राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 440 रुपये टूटा है। इसके बाद यह 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 400 रुपये कम हुआ है और यह 66,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 73,350 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,250 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1200 रुपये टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 1200 रुपए किलो टूटी है। इस गिरावट के बाद चांदी 96,500 रुपए किलो पर कारोबार रही है। इससे पहले गुरुवार को इसमें 1200 रुपए किलो की तेजी आई थी और 97,700 रुपये किलो पर पहुंच गई थी, जो कि इसका अब तक ऑल टाइम हाई रेट था।

जानिए अपने यहां के सोने के दाम

कानपुर

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

आगरा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

नोएडा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

वाराणसी

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

मथुरा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News