Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दामों में आई तेजी, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Price Update: भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,850 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 52,200 रुपये का है।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2022-07-02 02:50 GMT

Gold Silver Price Today 2 July: सोने और चांदी के दामों में आज अच्छी खासी तेजी आई है। सरकार द्वारा सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाने का भी ये असर माना जा रहा है।

भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,850 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 52,200 रुपये का है। 

दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी तेजीआई है। इसके भाव 400 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं तथा औसत दाम प्रति किलो 59,000 रुपये है। 

22 कैरट सोना : 4,785 रुपये प्रति ग्राम और 47,850 रुपये प्रति दस ग्राम। यानी प्रति 10 ग्राम, 1200 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,220 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 52,200 रुपये। यानी 1310 रुपये की तेजी आई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

  • चेन्नई : 47,850 रुपये (22 कैरट), 52,200 (24 कैरट)
  • मुंबई : 47,850 (22 कैरट),  52,200 (24 कैरट)
  • दिल्ली : 47,850 (22 कैरट), 52,200 (24 कैरट)
  • कोलकाता : 47,850 (22 कैरट), 52,200 (24 कैरट)
  • जयपुर : 47,920 (22 कैरट), 52,270 (24 कैरट)
  • लखनऊ : 47,920 (22 कैरट), 52,270 (24 कैरट)
  • पटना : 47,900 (22 कैरट), 52,250 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के भाव में आज फिर काफी नरमी आ गई है और 400 रुपये की कटौती के साथ औसत दाम 59,000 रुपये प्रति किलो पहुंव गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 59,,000 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, विशाखापत्तनम आदि दक्षिण के शहरों में भाव 65,000 रुपये प्रति किलो हैं। 

ध्यान दें

  • - सोने - चांदी के दिये गए भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें। 
  • - सोने के आभूषणों में ज्वेलर, मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।
  • - सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।
Tags:    

Similar News