Gold Silver Prices Today: आज बढ़ा सोना चांदी का भाव, अब लोगों को 10 ग्राम सोना के लिए देने होंगे इतने रुपये

Gold Silver Prices Today 10 December 2022: ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। आज लखनऊ में सोने के भाव में इजाफा हुआ है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-10 01:04 GMT

Gold Silver Prices Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 10 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 10 दिसंबर, 2022 को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। शनिवार को कीमती आभूषण ने लोगों को झटका दिया है। सोना और चांदी के दाम बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने के बाद यहां सोना 54 हजार पार चला गया हैं। वहीं, चांदी 67 हजार के पार कारोबार कर रही है। शादियों के सीजन में कीमती आभूषण के भाव में तेजी आना लोगों के लिए चिंता सबब है। अगर आप आज सोना और चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव 290 रुपये महंगा होकर 54,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 250 रुपये महंगा होकर 49900 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है। जबकि 999 शुद्धता चांदी 1400 रुपये महंगी होकर 67600 रुपये प्रतिकिलों पर आ गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50470 रुपये (22 कैरट) 55060 (24 कैरट)

मुंबई : 49750 (22 कैरट), 54280 (24 कैरट)

दिल्ली : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

कोलकाता : 49750 (22 कैरट), 54280 (24 कैरट)

जयपुर : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

लखनऊ : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

पटना : 49800 (22 कैरट), 54330 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49750 (22 कैरट), 54280 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 67600 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 67600 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 72500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News