Gold Silver Prices Today: शादी के सीजन में सोना चांदी महंगा, 10 ग्राम सोना आज मिलेगा इस भाव पर

Gold Silver Prices Today 10 December 2022: ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। वहीं, सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-11 02:10 GMT

Gold Silver Prices Today 11 December 2022 (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 11 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 11 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। रविवार को भी सोना चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद  सोना 54 हजार पार चला गया है। जबकि चांदी 67 हजार के पार कारोबार कर रही है। शादियों के सीजन में कीमती आभूषण के भाव में तेजी आना लोगों के लिए चिंता सबब है। ऐसे में अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव 150 रुपये महंगा होकर 54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 150 रुपये महंगा होकर 50050 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है। जबकि 999 शुद्धता चांदी 500 रुपये महंगी होकर 67600 रुपये प्रतिकिलों पर आ गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50550 रुपये (22 कैरट) 55150 (24 कैरट)

मुंबई : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

दिल्ली : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

कोलकाता : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

जयपुर : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

लखनऊ : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

पटना : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 68100 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 68100 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News