Gold Silver Prices Today: खरीदारी करने का शानदार मौका! नहीं बदले सोना चांदी के भाव

Gold Silver Prices Today 14 December 2022: सोने -चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update:2022-12-14 06:35 IST

Gold Silver Prices Today 14 December 2022 (Photo - Social Media) 

Gold Silver Prices Today 14 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 14 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव नए रेट जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को लोगों को सोना चांदी के भाव राहत मिली है। आज दोनों कीमती आभूषण के दाम स्थिर हैं। दाम स्थिर के बीच सोना 54 हजार पर कारोबार कर रहा है,जबकि चांदी 69 हजार पर ट्रेंड कर रही है। मौजूदा समय देश में शादियों को सीजन चल रहा है और इस सीजन में कीमती आभूषण की मांग लोगों के बीच अधिक रहती है। ऐसे में सोना चांदी के भाव स्थिर होना लोगों के लिए राहत का विषय है। अगर सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो सही करेगा।

देश में आज सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव स्थिर होकर 54,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव भी आज स्थिर है और यह 49950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा आज चांदी के भाव भी स्थिर बने हुए हैं। आज बाजार में 999 शुद्धता चांदी का भाव 69,00 रुपये है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50450 रुपये (22 कैरट) 55040 (24 कैरट)

मुंबई : 49800 (22 कैरट), 54330 (24 कैरट)

दिल्ली : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

कोलकाता : 49800 (22 कैरट), 54330 (24 कैरट)

जयपुर : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

लखनऊ : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

पटना : 48850 (22 कैरट), 54390 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49800 (22 कैरट), 54330 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 69000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 69000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 72800 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News