Gold Silver Rate Today: सोना के दाम स्थिर तो चांदी की बढ़ी चमक, जानिए 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Silver Rate Today 1 December 2022: सर्राफा बाजार सोना चांदी के ताजा दाम जारी हो गए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोना 53130 रुपये पर आ गया है। जानिए 22 कैरेट सोने व चांदी के क्या हैं भाव?

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-01 00:49 GMT

Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)  

Gold Silver Rate Today 1 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 01 दिसंबर, 2022 को सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोना के स्थिर रह हैं तो चांदी ने अपनी चमक दिखाई है। भाव स्थिर रहने के बाद सोना 53 हजार के आस पास कारोबार रहा है,जबकि चांदी दाम बढ़ने के बाद 62 हजार के पार चली गई है। मौजूदा समय देश में शादियों की सीजन चल रहा है। इस समय कीमती आभूषण की मांग काफी अधिक रहती है। ऐसे समय सोना के भाव स्थिर रहना या फिर गिरना लोगों को राहत प्रदान करता है। अगर आप आज बाजार सोना और चांदी को खऱीदने का मन बना रहे हैं तो सोना खरीदने के लिहाज से आज दिन अच्छा हैं, क्योंकि इसके भाव में कोई इजाफा नहीं हुआ है,जबकि चांदी के लिए आपको अधिक जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहने के बाद 53,130 प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव भी आज स्थिर है और यह 48,700 रुपये 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी ने अपनी चमक बढ़ाई है और यह 62,300 रुपये प्रतिकिलो हो गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4870 रुपए और प्रति 10 ग्राम 48700 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5313 रुपए और प्रति दम ग्राम 53130 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 49360 रुपये (22 कैरट) 53850 (24 कैरट)

मुंबई : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

दिल्ली : 48700 (22 कैरट), 53130 (24 कैरट)

कोलकाता : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

जयपुर : 48700 (22 कैरट), 53130 (24 कैरट)

लखनऊ : 48700 (22 कैरट), 53130 (24 कैरट)

पटना : 48580 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 62300 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 62300 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 68000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News