Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के दाम और नीचे गए, जानिए आज आपके शहर में भाव क्या है

Gold Silver Rate Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,890 रुपये का है। चांदी के भाव में आज फिर भारी कमी आई है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2022-07-01 02:17 GMT

सोने के भाव में थोड़ी नरमी (फोटो:सोशल मीडिया )

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Price) में आज फिर कमी आई है। भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,650 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना (Gold Price)  प्रति दस ग्राम 50,890 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी  (Chandi Rate) के भाव में आज फिर भारी कमी आई है। इसके भाव 800 रुपये प्रति किलो घट गए हैं तथा औसत दाम प्रति किलो 58,600 रुपये है।

22 कैरट सोना : 4,665 रुपये प्रति ग्राम और 46,650 रुपये प्रति दस ग्राम। यानी प्रति 10 ग्राम, 100 रुपये की कमी हुई है।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,089 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,890 रुपये। यानी 110 रुपये की कमी आई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,780 रुपये (22 कैरट), 51,030 (24 कैरट)

मुंबई : 46,650 (22 कैरट), 50,890 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,650 (22 कैरट), 50,890 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,650 (22 कैरट), 50,890 (24 कैरट)

जयपुर : 46,800 (22 कैरट), 51,040 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,800 (22 कैरट), 51,040 (24 कैरट)

पटना : 46,700 (22 कैरट), 50,900 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के भाव में आज फिर काफी नरमी आ गई है और 800 रुपये की कटौती के साथ औसत दाम 58,600 रुपये प्रति किलो पहुंव गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 58,,600 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, विशाखापत्तनम आदि दक्षिण के शहरों में भाव 65,100 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- सोने के आभूषणों में ज्वेलर, मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News