Sona Chandi Ka Dam: घर में है शादी तो फटाफट कर लीजिए सोना चांदी की खरीदारी, दाम में आई गिरावट

Gold Silver Price Today: शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये सस्ता हुआ है,जबकि चांदी के भाव में 300 रुपये की गिरावट आई है।

Written By :  Viren Singh
Update:2022-11-19 10:26 IST

 Gold Silver Latest Rate Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 19 November 2022: बुलियन मार्केट में 19 नवंबर, 2022 को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। जारी हुए भाव के मुताबिक, शनिवार को कीमती आभूषण सोना व चांदी के भाव नरम पड़े हैं। हालांकि दोनों कीमती आभूषण में आई गिरावट ज्यादा भारी नहीं है। भाव में कमी होने के बाद सोना 53 हजार रुपये के करीब में चल रहा,जबकि चांदी 60 हजार रुपये पर आ गई है। इस वक्त देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आपके घर में शादी आने वाले या फिर यू हीं सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज ही कीमती आभूषण की खरीदारी कर लीजिये तो सही रहेगा,क्योंकि सोने के भाव में पिछले कुछ दिनों लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। हालांकि आज दोनों बहुमूल्य वस्तुओं के भाव में गिरावट आई है।

सोना चांदी का औसत भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये सस्ता होकर 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये गिरकर 48890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव भी आज कम हुए हैं। इसमें 300 रुपये की गिरावट आई और यह उसके बाद 60900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

  • चेन्नई : 49500 रुपये (22 कैरट) 54000 (24 कैरट)
  • मुंबई : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)
  • दिल्ली : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)
  • कोलकाता : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)
  • जयपुर : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)
  • लखनऊ : 48800 (22 कैरट), 53170 (24 कैरट)
  • पटना : 48360 (22 कैरट), 53100 (24 कैरट)
  • भुवनेश्वर : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 60900 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 60900 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 67000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News