Gold Silver Rate Today: 22 कैरेट सोने में आई तगड़ी गिरावट, चांदी के दाम बढ़े, यहां जाने अपने शहर के दाम

Gold Silver Rate Today 2 December 2022: सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। आज जहां 24 कैरेट सोने व 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई तो वहीं, 22 कैरेट सोना का भाव काफी नीचे गया है। जानिए क्या हैं भाव?

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-02 00:36 GMT

Gold Silver Rate Today 2 December 2022 (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Rate Today 2 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 02 दिसंबर, 2022 को बुहमूल्य कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना चांदी ने तेजी पकड़ी है। हालांकि इस दौरान 22 कैरेट वाले सोने में तगड़ी गिरावट आई है और यह गिरावट दो हजार रुपये से अधिक की है। 24 कैरेट सोने के भाव बढ़ने के बाद 53 हजार के पार कारोबार कर रहा है,जबकि चांदी के भाव में तेजी आने से 63 हजार रुपये पार ट्रेंड करने लगी है। हालांकि 22 कैरेट सोने के भाव सीधे गिरकर 45 हजार रुपये पर आ गया है,जो कल तक 48 हजार पर कारोबार कर रहा है। देश में इस समय शादियों की सीजन चल रहा है और इस समय कीमती आभूषण की मांग काफी अधिक रहती है। ऐसे समय 22 कैरेट सोने को छोड़कर 24 कैरेट सोने और 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में तेजी आना काफी चिंता का सबब है।

हालांकि 22 कैरेट सोने के भाव आज तगड़ी गिरावट आना यह लोगों के लिए राहत का विषय है। अधिकांश सोने की खरीदारी लोग बाजार से 22 कैरेट में करते हैं और इसमें सबसे बड़ी गिरावट आई है। अगर आप आज 24 कैरेट को छोड़ 22 कैरेट सोने को खरीदने का मन बना रहे हैं तो कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

आज का सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये बढ़ने के बाद 53,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है,जबकि 22 कैरेट सोने के भाव आज सीधे 2,770 रुपये की गिरावट आई है और यह 45,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज बढ़ा है और इसमें 220 रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 63,6000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4593 रुपए और प्रति 10 ग्राम 45930 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5333 रुपए और प्रति दम ग्राम 53330 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

  • चेन्नई : 49550 रुपये (22 कैरट) 54050 (24 कैरट)
  • मुंबई : 48750 (22 कैरट), 53180 (24 कैरट)
  • दिल्ली : 45930 (22 कैरट), 53330 (24 कैरट)
  • कोलकाता : 45780 (22 कैरट), 53180 (24 कैरट)
  • जयपुर : 45930 (22 कैरट), 53330 (24 कैरट)
  • लखनऊ : 45930 (22 कैरट), 5330 (24 कैरट)
  • पटना : 48880 (22 कैरट), 53230 (24 कैरट)
  • भुवनेश्वर : 45780 (22 कैरट), 53180 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 63600 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 63600 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 69800 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News