Gold Silver Rate Today: सोने के भाव स्थिर, चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें अपने शहर में आज आभूषण के रेट

Gold Silver Rate Today 27 November 2022: दाम जारी के बीच आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव 53120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 48700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-27 04:26 GMT

Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Rate Today 27 November 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 27 नवंबर 2022 को कीमती आभूषण सोना चांदी के लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। रविवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वहीं चांदी के भाव गिरावट आई है। दाम स्थिर के बीच 24 कैरेट सोने के भाव 53 हजार पार चल रहा है,जबकि चांदी भाव गिरने के बाद 62 के नीचे आ गई है। देश में शादियों को सीजन चल रहा है, ऐसे में कीमती आभूषण के भाव में हल्की भी गिरावट आना लोगों को राहत का विषय है। अगर आप शादी के लिए या फिर यूं ही सोना चांदी को खरीदने का मन बना रह हैं तो आज का दिन काफी सही रहेगा, क्योंकि कीमती आभूषण के भाव में कुछ गिरावट आई है।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहने के बाद 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव स्थिर है और यह 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 200 रुपये कम होकर 61,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4870 रुपए और प्रति 10 ग्राम 48700 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5312 रुपए और प्रति दम ग्राम 53120 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 49350 रुपये (22 कैरट) 53840 (24 कैरट)

मुंबई : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

दिल्ली : 48700 (22 कैरट), 53120 (24 कैरट)

कोलकाता : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

जयपुर : 48700 (22 कैरट), 53120 (24 कैरट)

लखनऊ : 48700 (22 कैरट), 53120 (24 कैरट)

पटना : 48600 (22 कैरट), 53020 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 48550 (22 कैरट), 52970 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 61800 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 61800 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 67500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News