Gold Silver Rate Today : दो दिनों में सोना 600 रुपए तोला तक सस्ता, चांदी में भी गिरावट जारी, यहां देखें आपके शहर में क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में शनिवार 08 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज लगातार दूसरे दिन पीली धातु की कीमतों में कमी देखी जा रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-08 02:27 GMT

सोना-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price 08 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में शनिवार 08 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज लगातार दूसरे दिन पीली धातु की कीमतों में कमी देखी जा रही है। दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में व्ही कमी दर्ज की गई है। तो, आइये जानते हैं, शनिवार 08 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई प्राइस लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 08 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,000 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 400 रुपए कम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,750 रुपए है। यह अपने एक दिन पहले की कीमत से 350 रुपए कम है। वहीं दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज कमी देखने को मिल रही है। चांदी अपने कल के भाव से नीचे चला गया है।

हाल के दिनों में सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जबकि, कमोबेश चांदी की कीमतों में भी यही हाल है। दूसरी तरफ, खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। इसका व्यापक असर भी सोना-चांदी के बाजार पर साफ देखा जा सकता है। वहीं, एक अन्य फैक्टर, शेयर बाजार का भी है। जहां वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प माना है। विशेषज्ञों का मानना है, कि निवेशकों को इस समय गिरावट के दौर में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। विशेषज्ञ सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए सबसे बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रहा है। शनिवार 08 जनवरी को सफेद धातु की कीमत 60,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। यह कल के भाव से 200 रुपए कम है। बता दें, कि इससे पहले शुक्रवार को चांदी की दरों में 1,700 रुपए तक की कमी देखी गई थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,540 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,320 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,400 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,54,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,830 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,640 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,300 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,83,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 48,940 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,860 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 48,510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,510 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,000 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,750 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,450 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,750 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 48,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,600 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 48,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,600 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 48,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,600 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,150 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,440 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,130 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News