Alphabet के CEO बने सुंदर पिचाई, जानिए अब क्या करेंगे Google के संस्थापक

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को प्रमोशन मिला है। सुंदर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं। अभी तक गूगल के सह संस्थापक सर्गेई ब्रिन यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Update: 2019-12-04 10:55 GMT

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को प्रमोशन मिला है। सुंदर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं। अभी तक गूगल के सह संस्थापक सर्गेई ब्रिन यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें…खतरनाक है फ्री WiFi! दिल्ली वाले हो जाएं सावधान, यूज से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गौरतलब है कि गूगल ने 2015 में अपने कंपनी स्वरूप में बड़ा बदलाव किया था और अल्फाबेट की स्थापना की थी। अल्फाबेट विभिन्न कंपनियों का एक समूह है। अल्फाबेट गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसे दूसरे संस्थानों से अलग करती है। ये सभी गूगल के मूल व्यवसाय नहीं हैं।

यह भी पढ़ें…आखिर क्या है नागरिकता संशोधन बिल? जिस पर मचा है बवाल

नए बदलाव के बाद सर्गेई ब्रिन और गूगल के दूसरे सहसंस्थापक लैरी पेज कंपनी में सहसंस्थापक, शेयरधारक और अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बने रहेंगे। पिचाई अब गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं। पिचाई इसके साथ ही अल्फाबेट के बोर्ड आफ डायरेक्टर भी बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें…ITBP के जवानों में खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में 6 की मौत

47 साल के सुंदर पिचाई 2015 से गूगल के सीईओ थे। उन्होंने 2004 में गूगल ज्वाइन किया था। पिचाई मदुरई के एक मिडिल क्लास परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने इंजीनियरिंग आईआईटी खड़गपुर से पूरी की है। एक बार उन्होंने बताया था कि उनको आईआईटी खड़गपुर के पेपर्स में सी ग्रेड मिला था। 10 अगस्त 2015 को सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बनाया गया। इससे पहले उन्हें गूगल के हेड लैरी पेज ने प्रोडक्ट चीफ बनाया था।

Tags:    

Similar News