Adani Hindenburg: क्या सच साबित होगी हिंडनबर्ग की भविष्य? अडानी ग्रुप के डूबते शेयर दे रहे ये संकेत

Adani Hindenburg: पिछले एक महीने में अधिकांश समय ग्रुप के शेयरों में गिरावट रही है। बीते एक महीने के अंतराल अडानी ग्रुप के तीन शेयर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उसके आस पास टूटे चुके हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-23 12:42 GMT

Adani vs Hindenburg (सोशल मीडिया)  

Adani vs Hindenburg: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी के व्यापारिक समूह को लेकर जो बात अपनी रिपोर्ट में कही थी, वह अब धीरे धीरे सच साबित होती दिखाई दे रही है। 24 जनवरी, 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के शेयरों पर शार्ट सेलिंग और कंपनी के खाते में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके अलावा हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ग्रुप की 7 कंपनियों के शेयरों को अपने मूल्य 85 फीसदी ओरववैल्यूड करार दिया था। इस रिपोर्ट के बाद से लगातार अडानी ग्रुप के शेयरों की बाजार में हालत खास्ता बनी हुई है और लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि पिछले एक महीने में अधिकांश समय ग्रुप के शेयरों में गिरावट रही है। बीते एक महीने के अंतराल अडानी ग्रुप के तीन शेयर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उसके आस पास टूटे चुके हैं। वहीं, शेयरों का लोअर सर्किट भी लगा है। इसके अलावा एक और शेयर 85 फीसदी गिरावट के करीब पहुंच रहा है। तो आईये जानते हैं कि अडानी ग्रुप के कौन सी कंपनियों हिंडनबर्ग के कही भविष्यवाणी के करीब हैं।

भविष्यवाणी के करीब ये तीन शेयर

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, अडानी टोटल गैस के शेयरों ने गुरुवार के कारोबार में 793.25 रुपये पर 5 प्रतिशत का निचला सर्किट मारा और अब यह 24 जनवरी के 3,885.45 रुपये के स्तर से 79.58 प्रतिशत तक टूटे चुका है। इस अवधि के दौरान यह शेयर एक दिन के लिए भी ऊपर नहीं गया है। अदानी ग्रीन एनर्जी ने अपनी 5 प्रतिशत की निचली सर्किट सीमा को 512.35 रुपये पर मारा। इस कीमत पर अक्षय ऊर्जा स्टॉक 24 जनवरी को बंद हुए 1,913.55 रुपये के मुकाबले 73.22 फीसदी नीचे है। आरोपों के बाद से केवल दो सत्रों में यह शेयर उच्च स्तर पर समाप्त हुआ है। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन के शेयर गुरुवार के कारोबार में एक साल के निचले स्तर 749.35 रुपये पर आ गए। यह शेयर 24 जनवरी को बंद हुए 2,756.15 रुपये के मुकाबले 72.81 फीसदी टूटा है। यह स्टॉक 24 जनवरी के बाद से केवल दो बार उच्च स्तर पर बंद हुआ है। इतना ही नहीं, ग्रुप के सभी शेयरों की कीमतें दिन पर दिन लगातार गिरती जा रही है। अब तब ग्रुप के 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य $146 बिलियन या लगभग 60% तक गिर गया है।

अडानी के शेयरों का हाल

शेयर बाजार में गुरुवार की तुलना में बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तगड़ी गिरावट रही। इस दौरान एक दिन निवेशकों को करीब 51 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट रही थी। हालांकि गुरुवार को बाजार में अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में गिरावट रही थी। इसमें केवल दो शेयर बढ़त पर रहे,जो कि अडानी पोटर्स और अंबुजा सीमेंट थे। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एनर्जी और अडानी गैस 5-5 फीसदी गिरकर बंद हुए, जबिक अडानी पावर में गुरुवार 4.99 फीसदी की गिरावट के साथ 154.35 रुपये पर बंद हुआ। ग्रुप की फ्लैगशिप अडानी एंटरप्राइजेज 1.14 फीसदी टूटकर 1388.85 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी ग्रुप पर लगे थे ये आरोप

बता दें कि यूएस-आधारित शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में फर्म ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप के शेयरों के वैल्यू बढ़ाने के लिए हेरफेर किया गया था। इसके अलावा कंपनी के लेखांकन में धोखाधड़ी की गई है। हालांकि अडानी ने आरोपों से इनकार किया है। आरोपों को इंनकार करने बाद भी समूह के शेयरों में गिरावट जारी है और निवेशकों में भय का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News