Hurun India Rich List 2023: भारत में अरबपति लोगों में हुआ इजाफा, मुकेश अंबानी बने नबंर वन रईस, गौतम अडानी इस स्थान पर

Hurun India Rich List 2023: 1,319 व्यक्तियों के पास अब 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है। यहां हम पिछले पांच वर्षों में 76 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-10-10 11:42 GMT

Mukesh Ambani wealth (सोशल मीडिया)  

Hurun India Rich List 2023: 23 जनवरी, 2023 से पहले भारत समेत विश्व में भारत के अरबपति कारोबारी समूह अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का डंका बजता था। वह भारत के तो नबंर वन रईस हुआ ही करते थे, विश्व में उनकी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में कभी तीसरा तो कभी चौथा स्थान हुआ करता था। हालांकि जनवरी में अमेरिका शार्ट सेलर फर्म हिडंनबर्ग रिसर्च द्वारा अड़ानी ग्रुप के खिलाफ जारी एक रिपोर्ट ने गौतम अडानी के नेटवर्थ में जोरदार गिरावट की। इससे उनकी वैश्विक अमीरों की सूची में तो तगड़ी गिरावट आई ही, साथ ही भारत में भी उनकी रैकिंग गिरी, जो अभी तक नहीं सुधरी है। इसका बात का खुलासा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में हुआ है।

अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

हुरुन इंडिया और 360 वेल्थ ने मंलवार को 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 जारी की है। रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, भारत के दिग्गज कारोबारी एवं रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी फिर से भारत के नबंर वन रईस व्यक्ति बना गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार, मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। इस अवधि के दौरान, मुकेश अंबानी की संपत्ति 2014 में ₹165,100 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹808,700 करोड़ हो गई है, जो चार गुना बढ़ोतरी को दर्शाता है।

गौतम अडानी इस स्थान पर

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी (61) भारत में अमीर व्यक्ति की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस दौरान अडानी की संपत्ति में भारी कमी आई है। गौतम अडानी 474,800 करोड़ नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले तथा दूसरे स्थान की लड़ाई बीते कई वर्षों से अडानी और अंबानी के बीच ही देखने को मिल रही है। वहीं, 2,78,500 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ के साथ साइरस एस पूनावाला ने भारत में तीसरे नंबर हैं

जानिए तीसरी, चौथी और पांचवी रैंकिंग

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 सूची में शिव नादर 2,28,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। गोपीचंद हिंदुजा और परिवार 1,76,500 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि कारोबारी दिलीप सांघवी 1,64,300 करोड़ रुपये के साथ छठी रैंक हासिल की है।

दसवें पायेदान पर नीरज बजाज

इसके अलावा एलएन मित्तल और परिवार 1,62,300 करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी और परिवार 1,43,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला और उनका परिवार 1,25,600 करोड़ रुपये नेटवर्थ के साथ नौवें और नीरज बजाज और परिवार 1,20,700 करोड़ रुपये के साथ दसवां स्थान हासिल किया है।

एक साल में इतने बढ़े अरबपति 

360 वन के सह-संस्थापक और 360 वन वेल्थ के संयुक्त सीईओ यतिन शाह ने कहा कि 1,319 व्यक्तियों के पास अब 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है। यहां हम पिछले पांच वर्षों में 76 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं। हमारे सूचीबद्ध लोगों की संचयी संपत्ति 109 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई है, जो सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की संयुक्त जीडीपी को पार कर गई है। इस साल की सूची देश की विशाल उद्यमशीलता की भावना को उजागर करती है, जिसमें 64 प्रतिशत स्व-निर्मित हैं। इसी के साथ भारत में अब भारत अरबपतियों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 38 अधिक है।

Tags:    

Similar News