माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को मिला 'महामारी बोनस'

कोरोना महामारी में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सभी कर्मचारियों को 'महामारी बोनस' देने का ऐलान किया है।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Priya Panwar
Update: 2021-07-10 09:44 GMT

माइक्रोसोफ्ट, फ्रोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर की दुश्वारियों को समझते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सभी कर्मचारियों को 'महामारी बोनस' देने का ऐलान किया है। इसके पहले फेसबुक, अमेज़न वॉक्स मीडिया और बीटी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को नकद गिफ्ट दिए हैं।

मेहनत और लॉयल्टी का पुरस्कार

माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी ने कहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष की चुनौतियों और दिक्कतों के बीच जिस तरह कर्मचारियों ने काम किया है उसके सम्मान में उपहार स्वरूप सबको 1500 डॉलर (एक लाख 12 हजार रुपए) का महामारी बोनस दिया जा रहा है।माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन की चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन ने कर्मचारियों को ये सूचना दी है। ये बोनस माइक्रोसॉफ्ट के पूरी दुनिया में मौजूद कर्मचारियों को मिलेगा। कॉरपोरेट वाईस प्रेसिडेंट लेवल से नीचे के उन सभी कर्मचारियों को ये बोनस दिया गया है जो 31 मार्च 2021 के पहले से कम्पनी में काम कर रहे हैं। बोनस पाने वालों में पार्टटाइम कर्मचारी और घंटे के हिसाब से काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट के पूरी दुनिया में 1,75,508 कर्मचारी हैं जिनके बीच करीब 20 करोड़ डॉलर बांटे जाएंगे। कम्पनी जितना मुनाफा कमाती है उसके अनुपात में ये रकम उसके लिए दो दिन से भी कम के मुनाफे के बराबर है। माइक्रोसॉफ्ट की कम्पनियों में लिंक्डइन, गिटहब और जेनीमैक्स भी शामिल हैं लेकिन इनके कर्मचारियों को ये बोनस नहीं दिया जा रहा है।

बड़ी कम्पनियों ने भी दिए हैं गिफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट से पहले अन्य दिग्गज कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को उपहार स्वरूप नकद रकम दे चुकी हैं। फेसबुक ने अपने 45 हजार कर्मचारियों को एक-एक हजार डॉलर दिए थे। अमेजन सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को 300 डालर का हॉलिडे बोनस दे चुका है। ब्रिटेन के बीटी ग्रुप ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को दो-दो हजार डॉलर दिए हैं। अमेरिका के वॉक्स मीडिया ने अपने कर्मचारियों को एक एक हजार डॉलर पिछले साल ही दिए थे। वॉलमार्ट भी सभी कर्मचारियों को तीन-तीन सौ डॉलर बोनस के रूप में दे चुका है।

Tags:    

Similar News