Mukesh Ambani: इस अमेरिकी कंपनी को खरीदे लेंगे मुकेश अंबानी! चुकानी होगी भारी भरकम रकम

Mukesh Ambani: थ्राइव कैपिटल एक वेंचर कैपिटल फर्म है। यह एक अमेरिकन कंपनी और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य लोग भी इस कंपनी में 3.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-26 13:59 IST

Mukesh Ambani Purchase (सोशल मीडिया) 

Mukesh Ambani:  भारत सहित एशिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी भले ही विश्व की टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए हों, लेकिन दोबारा इसमें शामिल होने के लिए हौसला नहीं छोड़ा है। लगातार वो अपने कारोबार के विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं। इस विस्तार की कड़ी में मुकेश अंबानी एक बड़ी डील करने वाले हैं। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बड़ी विदेशी कंपनी थ्राइव कैपिटल की हिस्सेदारी लेने का प्लान बना रहे हैं। अंबानी के निवेश की यह जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से हासिल हुई है।

3.3 फीसदी हिस्सेदारी के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी इस कंपनी में 3.3 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। थ्राइव कैपिटल में 3.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंबानी 175 मिलियन डॉलर खर्च कर सकते हैं। अंबानी के अलावा कई और विदेशी लोग भी इस कंपनी की हिस्सेदारी को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं।

ये लोग भी दौड़ में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, थ्राइव कैपिटल को मुकेश अबानी के अलावा ब्राजील के जॉर्ज पाउलो लेमन और फ्रांस के जेवियर नील भी 3.3 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वहीं, KKR & Co के संस्थापक हेनरी क्राविस और वॉल्ट डिज़नी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट इगर भी थ्राइव कैपिटल की हिस्सेदारी लेना चाहते हैं।

क्या काम करती है थ्राइव कैपिटल 

आपको बता दें कि थ्राइव कैपिटल एक वेंचर कैपिटल फर्म है। यह एक अमेरिकन कंपनी और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। फर्म मीडिया और इंटरनेट निवेश पर काम करती है। इसकी स्थापना 2009 में जोशुआ कुशनर ने की थी। कुशनर इसके अलावा ऑस्कर हेल्थ के सह-संस्थापक और मेम्फिस ग्रिज़लीज़ के मालिक हैं। हालांकि ग्रिज़लीज़ में कुशनर के अलावा एक मालिक हैं। साल 2021 में थ्राइव कैपिटल का बाजार पूंजीकरण 3.6 अरब डॉलर आंका गया था। वहीं, इस डील के तहत कंपनी की वैल्यू वर्तमान में 5.3 अरब डॉलर आंकी गई है।

विश्व रैकिंग में 12वें स्थान पर अंबानी 

हाल ही में ब्लूमबर्ग ने बिलेनियर्स इंडेक्स जारी किया था। इस इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में 12वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट मुताबिक, अंबानी की कुल नेटवर्थ 83.9 अरब डॉलर है। वहीं, बीते 24 घंटों में मुकेश अंबानी को 839 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। हालांकि मुकेश अंबानी बीते कई वर्षों तक दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में शामिल रहे हैं।

Tags:    

Similar News