Petrol-Diesel Aaj ka Rate: कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा, जानें कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

कच्चे तेल का दाम गुरुवार शाम तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ पहुंचा। फिलहाल जिस प्रकार के वैश्विक हालात हैं कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-25 01:46 GMT
पेट्रोल डीजल रीफिलिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 25 February 2022 : देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 25 फरवरी 2022 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, शुक्रवार 25 फरवरी 2022 को भी देश के कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में मामूली फेरबदल देखने को मिले। कच्चे तेल का दाम गुरुवार शाम तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ पहुंचा। फिलहाल जिस प्रकार के वैश्विक हालात हैं कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें, कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में इजाफा की संभावना जताई जा रही है। बाजार के जानकार भी मान रहे हैं, कि मौजूदा वक्त में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों (assembly elections) की वजह से तेल की कीमतों (oil prices) में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन के बीच अगर युद्ध (russia ukraine conflict) नहीं थमता है, तो कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ सकते हैं। इससे भारत जैसे देशों की मुसीबत और बढ़ेगी। दरअसल, रूस दुनिया के कुछ बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल है। रूस वर्तमान में यूरोपीय देशों को उसके कुल खपत का 35 प्रतिशत तक कच्चा तेल सप्लाई करता है। बता दें, कि भारत भी रूस से कच्चा तेल खरीदता है। इस समय दुनिया में प्रति 10 बैरल तेल आपूर्ति की जाती है उसमें एक डॉलर रूस से आता है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने से कीमतों में और अधिक तेजी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत में महंगाई अभूतपूर्व रफ्तार में बढ़ सकती है।   

यहां समझें कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल 

यहां आपको बता दें कि कैसे महंगा कच्चा तेल सरकारी तेल कंपनियों के खजाने पर नकारात्मक असर डाल रहा है। दरअसल, कच्चे तेल के भाव में हर एक डॉलर की बढ़ोतरी होने पर सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel Prices) में 40 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाती हैं। कच्चा तेल अब 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। 1 दिसंबर 2021 के भाव से 35 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा कच्चा तेल बीते करीब 90 दिनों में महंगा हो चुका है। 5 डॉलर तक कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बाद 2 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल महंगा होता है। अगर रुपए के मुकाबले डॉलर में आई कमजोरी को भी जोड़ लें, तो इस हिसाब से भारत की सरकारी तेल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल के की कीमतों को करीब 10 रुपए प्रति लीटर तक कम से कम बढ़ाने होंगे। लेकिन चुनावों के मद्देनजर उनके हाथ भी बंधे हैं। गौरतलब है, कि तेल की कीमतों में आखिरी कटौती पिछले साल नवंबर महीने में देखने को मिली थी।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 91.53 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.94 रुपए और डीजल 80.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.27 रुपए और डीजल 92.06 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.13 रुपए तो डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपए और डीजल 87.14 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपए और डीजल 90.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 93.73 रुपए और डीजल 87.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

 -पटना में पेट्रोल 106.44 रुपए और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.45 रुपए और डीजल 87.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 83.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News