Petrol Ka Dam: आज पेट्रोल भरवाते समय मिलेगी ये राहत, ईंधन के नए रेट हो गए जारी

Petrol Ka Dam : आखिरी बार पेट्रोल का रेट 15 जुलाई को बढ़ा था। उस दिन पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ था। इसके पहले पेट्रोल की कीमत 101.6 रुपए प्रति लीटर था।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-07-29 02:16 GMT

पेट्रोल का दाम चुकाता ग्राहक ( फोटो  : सोशल मीडिया )

Petrol Ka Dam: पेट्रोल के दाम में आज फिर राहत मिली है। सरकार तेल कंपनियों (Oil Compaines) ने जो आज का ईंधन रेट जारी किया, उसके तहत आज पेट्रोल का दाम (Aaj Petrol Ka Dam) एक बार फिर से स्थिर बना हुआ है। इस महीने का ये 12 दिन है, जब पेट्रोल के दामों में बदलाव नहीं हुआ यानि लगातार 12 दिनों से पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) एक जैसी है। आज डीजल के दाम (Aaj Diesel Ka Dam) में भी बदलाव नहीं हुआ है। लगभग आधा महीना हो गया है डीजल का दाम बढ़े। 

पेट्रोल का दाम कितना बढ़ा (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Badha)

आखिरी बार पेट्रोल का रेट (Petrol Ka Rate) 15 जुलाई को बढ़ा था। उस दिन पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ था। इसके पहले पेट्रोल की कीमत 101.6 रुपए प्रति लीटर थी। हालांकि 16 जुलाई से अबतक पेट्रोल 101.9 रुपए लीटर की कीमत में बिक रहा है। उम्मीद है कि इस महीने अब पेट्रोल का रेट नहीं बढ़ेगा। 

डीजल के रेट  (Diesel Ka Rate) की बात करें तो आखिरी बार 14 जुलाई को डीजल 15 पैसे महंगा हुआ था। इसके पहले तक डीजल 89.78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। 15 पैसे बढ़ोतरी के बाद से डीजल 89.93 रुपए प्रति लीटर का हो गया, तब से अब तक कीमत स्थिर है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...


पेट्रोल के दाम कब होंगे कम (Petrol Ka Dam Kab Kam Hoga)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल का दाम अगले महीने यानि अगस्त में घट सकते हैं। डीजल की कीमत में भी अगले महीने गिरावट आ सकती है। सवाल ये है कि ईंधन के दाम अगस्त में क्यों कम होंगे (Petrol Rate August Me Kyun Kam Honge) दरअसल, ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अगले महीने ने OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

वाहन चालक बिना पेट्रोल पम्प जाए, घर बैठे भी पेट्रोल डीजल नया दाम (Petrol Price) जान सकते हैं। पेट्रोल डीजल का उस दिन का रेट जानकार ही आप अपनी गाड़ी की टंकी भरवाकर पैसों की बजत कर सकते हैं। अपने शहर का रोजाना पेट्रोल-डीजल का दाम जानना बेहद आसान है, ताजा रेट चेक करने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News