Petrol Ka Dam: लगातार 5 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल ने भी दी राहत, जानिए कब घटेगा ईंधन का रेट

Petrol Ka Dam : आज पेट्रोल का दाम एक बार फिर स्थिर है। लगातार पांच दिनों से पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। आखिरी बार 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे महंगा हुआ था।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-07-22 02:20 GMT

पेट्रोल का दाम चुकाता ग्राहक ( फोटो  : सोशल मीडिया )

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने आज का ईंधन का दाम (Fuel Rate) जारी कर दिया है। यकीन मानिए आज का पेट्रोल का दाम (Petrol Ka Dam Aaj) जान कर आप खुशी से झूमने लग सकते हैं। कई रिपोर्ट सामने आई थी कि अगले महीने पेट्रोल के दाम घट सकते हैं। जिस तरह से रोजाना सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम (Diesel-Petrol Rate) बिना बदलाव के जारी कर रही है, उससे तो यहीं लगता है कि भले ही अभी सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है, पर जल्द ही इसमें गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 

पेट्रोल का दाम कितना बढ़ा (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Badha)

दरअसल, आज पेट्रोल का दाम एक बार फिर स्थिर है। लगातार पांच दिनों से पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। आखिरी बार 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे महंगा हुआ था। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का रेट (Petrol Ka Rate) 101.9 रुपए हो गए थे। उसके बाद से अभी तक पेट्रोल का दाम दिल्ली में (Petrol Ka Dam Delhi Me) वही है। डीजल के दाम (Diesel Ka Dam) की बात करें तो 15 जुलाई के बाद से डीजल की कीमत (Diesel Ki Kimat) में बदलाव नहीं हुआ। लगातार 7 दिनों से डीजल का रेट (Diesel Ka Rate) स्थिर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल का दाम (Delhi Me Diesel Ka Dam) 89.93 रुपए लीटर में बिक रहा है। वाहन चाहकों को पिछले एक हफ्ते में ईंधन के दामों में बदलाव न होने से काफी राहत मिली है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)


शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.9

89.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.89

97.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

97.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27 

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

98.72

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

104.31

95.32

कब कम होगा पेट्रोल का दाम (Petrol Ke Dam Kab Kam Honge)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने यानि अगस्त में पेट्रोल के दाम घट सकते हैं। डीजल की कीमत में भी अगले महीने गिरावट आ सकती है। सवाल ये है कि ईंधन के दाम अगस्त में क्यों कम होंगे (Petrol Rate August Me Kyun Kam Honge) दरअसल, ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अगले महीने ने OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।

हालाँकि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वजह ओपेक प्लस देशों की दरियादिली नहीं बल्कि कोरोना संकट से उबरने वाले देशों में आयल की डिमांड बढ़ना है। बता दें कि पिछले महीने कच्चे तेल का क्लोजिंग भाव 73.14 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं जुलाई में क्रूड आयल का क्लोजिंग प्राइस 78 डॉलर प्रति बैरल तक के स्तर पर पहुंच गया। तीन महीनों से लगातार दाम बढ़ने के बाद इस महीने तेल में करीब दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी ।


कहा जा रहा है कि OPEC देश हर महीने रोजाना 4 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएंगे। ऐसे में सितंबर तक मौजूदा उत्पादन के मुकाबले 8 लाख बैरल कच्चा तेल हर दिन बनाया जाएगा। इस आंकड़े के हिसाब से इस साल के अंत यानी दिसंबर तक कच्चे तेल का प्रोडक्शन 20 लाख बैरल रोजाना के हिसाब से बढ़ेगा।

Tags:    

Similar News