इन्क्रीमेंट का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जानिए कितना बढ़ सकता है वेतन

Salary Increment 2022: भारतीय कंपनियां इस साल यानी 2022 में अपने कर्मचारियों के वेतन में 8-12 फीसदी की वृद्धि करेगी। इस इन्‍क्रीमेंट से कर्मचारियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

Written By :  Deepak Kumar
Published By :  Network
Update: 2022-04-07 10:49 GMT

Salary Increment 2022।  (Social Media) 

Salary Increment In 2022: कोरोना के कारण बहुत सारी जगहों पर इन्‍क्रीमेंट नहीं हुआ। ऐसे में 2022 में कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के खुशखबरी है। एक सर्वे में कहा कि भारतीय कंपनियां इस साल यानी 2022 में अपने कर्मचारियों के वेतन में 8-12 फीसदी की वृद्धि करेगी। इस इन्‍क्रीमेंट से कर्मचारियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

2019 में हुई थी 9.25 प्रतिशत की वृद्धि

कंपनियों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत हुई है। 2019 में कंपनियों ने वेतन वृद्धि लगभग 9.25 प्रतिशत थी, जबकि 2021 में यह लगभग 8.4 प्रतिशत थी। इस साल इसके 8-12 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। वेतन वृद्धि के पीछे का कारण स्पष्ट है भारत में COVID-19 की स्थिति के बाद उपभोक्ता विश्वास बढ़ा है और कंपनी ने कुछ अच्छा लाभ कमाया है, जिसके कारण कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर रहा है।

इन सेक्टरों में बढ़ेगी सैलरी

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सैक्टरों में वेतन बढ़ने की संभावना है। भारत में ई-कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड वाले कर्मचारियों में भी सैलरी बढ़ेगी। वहीं, लगभग 92 प्रतिशत कंपनियां व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर सभी कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन वृद्धि दे सकती हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News