Sensex ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के सबसे उच्च स्तर पर हुआ बंद

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 136.93 अंक की बढ़त के साथ 40,301.96 पर बंद हुआ। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछला क्लोजिंग रिकॉर्ड 40,267.62 का है।

Update:2019-11-04 16:20 IST

मुंबई: शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 136.93 अंक की बढ़त के साथ 40,301.96 पर बंद हुआ। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछला क्लोजिंग रिकॉर्ड 40,267.62 का है। इंट्रा-डे में भी सेंसेक्स ने 40,483.21 तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी की 50.70 प्वाइंट ऊपर 11,941.30 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 11,989.15 तक पहुंचा था।

शुक्रवार सुबह घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुझान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआत में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला जबकि निफ्टी 11,900 तक चढ़ा।

यह भी पढ़ें…बीजेपी का शिवसेना को बड़ा झटका, CM पद पर अमित शाह ने कही ये बड़ी बात

सोमवार को यह 40,293.85 अंक पर मजबूती के साथ कुला। शुरुआती सत्र में इसने 40,434.83 अंक का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर छुआ। इस दौरान इसका निचला स्तर 40,267.30 अंक रहा।

यह भी पढ़ें…ऑड-ईवन पर सियासत: BJP सांसद ने पहले दिन तोड़ा नियम, घर पहुंची AAP सरकार

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स की तीस कंपनियों में से 20 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। जबकि 10 में गिरावट नजर आई। सबसे ज्यादा फायदे में वेदांता, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर रहे, तो वहीं, यस बैंक, बजाज आटो, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों को बिकवाली की मार झेलनी पड़ी।

निफ्टी के 50 शेयरों में 38 बढ़त के साथ कारोबार किए जबकि 12 में गिरावट देखी गई।

Tags:    

Similar News