Share Market Today : रूस-यूक्रेन संघर्ष से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 600 पॉइंट धड़ाम

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Ukraine-Russia war) शुरू होने की खबरों से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। जिसके बाद घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हाहाकार मच गया।

Update: 2022-02-24 04:30 GMT

share market down

Share Market Today : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Ukraine-Russia war) शुरू होने की खबरों से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। जिसके बाद घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हाहाकार मच गया। दरअसल, आज प्री-ओपनिंग (pre-opening) में ही बाजार 3 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। बैंकिंग सेक्टर (banking sector) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यही वजह रही कि आज बाजार खुलते ही आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर 4 प्रतिशत तक टूट गया। आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स (sectoral index) गिरावट के लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार आज ऐसी ओपनिंग के साथ खुला है जिसमें चारों तरफ लाल निशान ही दिख रहा।आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 2000 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार करता देखा जा रहा है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 600 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार करता देखा जा रहा।

बाजार में चारों तरफ लाल निशान 

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद आज भारतीय शेयर बाजार बिखरता देखा गया। आज स्टॉक मार्केट में चारों तरफ बिकवाली और बेचैनी का माहौल रहा। हर तरफ एक अजब सी घबराहट देखी जा रही है। इस वजह से शेयर बाजार में चारों ओर लाल निशान देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि निफ्टी के सभी 50 में से 50 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बैंक निफ्टी करीब 1000 अंक टूटकर 2.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,422 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया था। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर गिरावट में गोता लगाए हुए हैं। 

\खबर लिखे जाने तक सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 2,020.90 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,211.16 पर कारोबार करता देखा गया था। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 594.40 अंक यानी 3.48 फीसद की भारी गिरावट के बाद 16,468 पर व्यापार करता देखा जा रहा है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स का बेहद बुरा हाल

आज सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल काफी बुरा रहा। सभी स्टॉक नीचे के स्तर पर कारोबार करते नजर आए। सभी रेड जोन में ही रहे। आज इस गिरावट का असर मीडिया शेयरों पर भी पड़ा और 3.25 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखी गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स (nifty auto index) 2.59 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल इंडेक्स (metal index) भी 2.5 फीसद टूटा है। जबकि, आईटी इंडेक्स (IT Index) 2.80 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। 

Tags:    

Similar News